रोहित की 152 रिकॉर्ड तोड़ पारी के साथ, भारत 1 -0 से आगे

0
730

भारत और वेस्टइंडीज़ यानी विंडीज के खिलाफ भारत ने पाँच मैचों की सिरीज़ में पहले मैच में ही जीत हासिल कर ली है| गुवाहटी में हुए एक दिवसीय मैच में भारत ने बहुत ही शानदार अंदाज़ से मैच को अपने नाम कर लिया | भारत के कप्तान और वाईस कप्तान का बल्ला मानों कल विंडीज के धुरंधर गेंदबाज़ो की नींद उड़ाने ही मैदान में आया था |

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 152 रनो के साथ नाबाद पारी खेली | इसी शतक के साथ हिटमैन (रोहित ) का वनडे क्रिकेट में 20वां शतक रहा | साथ ही कप्तान कोहली ने भी विराट पारी के साथ 140 की नाबाद पारी खेली |

 

323 रनों के लक्ष्य का किया पिछा :-

 

 

इंडीज़ ने भारत के सामने 323 रनों का लक्ष्य रखा जिसे भारतीय बल्लेबाजो ने मामूली समझ मात्र 42 .1 ओवरों में ही मैच को जीतकर समाप्त किया  |

 

रोहित ने किस रिकॉर्ड को किया आपने नाम ?

विंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित ने 117 गेंदों पर 152 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली जिसमे उन्होंने 15 चौके और 8 बड़े छक्के जड़े | इसी के साथ रोहित ने क्रिकेट के भगवान (सचिन तेंदुलकर) के रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है | रोहित दुनिया के एक ऐसे लौते बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने इंटरनेशनल वन डे क्रिकेट में 6 पारियां ऐसी खेली है जिसमे उन्होंने 150 रनों से अधिक रन बनाये है | जिसमे से तीन पारियों में तो वह नाबाद भी रहे है |

 

किस किस खिलाड़ी के तोड़े रिकॉर्ड ?

पहले यह कारनामा सचिन और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने पाँच बार 150 रनों की पारी के साथ किया था | दक्षिण अफ्रीका के हाशिम आमला, वेस्ट इंडीज़ के क्रिस गेल व श्रीलंका के जयसूर्या ने चार बार ऐसा किया था |

 

रोहित ने यह भी किया हुआ है :-

 

रोहित ने अपने नाम एक और विश्व रिकॉर्ड किया हुआ है जिसे शायद भविष्य में शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ पायेगा | रोहित ने इंटरनेशनल वन डे मैचों में दोहरे शतक (डबल सेंचुरी) लगाये हुए है | जिसका मतलब है कुल 300 गेंदों में रोहित ने 200 से अधिक रन मारे हुए है | यह करिश्मे रोहित ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व 2014 और 2017 में श्री लंका के खिलाफ किया था |

2013 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 नवंबर बंगलुरु में 209 रन, 2014  में श्रीलंका के खिलाफ 13 नवंबर 264 रन और 2017 में श्रीलंका के खिलाफ ही 13 दिसंबर 208 रन के साथ नाबाद पारी खेली थी |