सोनभद्र में पीड़ित परिवारों से मिलने जाने की जिद्द पकड़े बैठी हैं प्रियंका गांधी, लागू है धारा 144

0
541
सोनभद्र

सोनभद्र में बुधवार को हुए नरसंहार में 10 लोगों की हत्या के बाद से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धारा 144 लगाई गई है। शुक्रवार से पीड़ित परिवारों से मिलने की जिद्द पकड़े बैठी प्रियंका गांधी वाड्रा को रोकने के लिए शुक्रवार को वाराणसी के तीन एएसपी, पांच सीओ और 12 थानेदारों के अलावा पुलिस लाइन से फोर्स बुलानी पड़ गई।

चुनार के गेस्ट हाउस में रुकीं प्रियंका, शनिवार तड़के करीब चार बजे नींद ले पाईं। प्रियंका बिना पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात किए वापस जाने के इरादे में नहीं हैं। चुनार के गेस्ट हाऊस में पिछले 24 घण्टों से रह रही प्रियंका ने गेस्ट हाउस की कैंटीन का ही सादी दाल रोटी का ही भोजन किया।

उन्हें मनाने के लिए शनिवार आधी रात के बाद कमिश्नर मीरजापुर मंडल और वाराणसी मंडल, उनके साथ में एडीजी पुलिस भी गए, लेकिन बात करने का कोई फायदा नहीं हुआ।

प्रियंका को नारायणपुर से पहले रामनगर में टोंगरा मोड़ पर रोकने के लिए पुरी तैयारी हो चुकी थी। उनके आने से लगभग डेढ़ घंटे पहले ही डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी बीएचयू के ट्रोमा सेंटर पहुचें, उनके साथ पुलिस बल भी थी। पुलिस बल प्रियंका गांधी और उनके साथ गए लोगों को रोकने में असमर्थ रहा। जिसके बाद तीन एडिशनल एसपी, पांच सीओ और बारह थानेदारों के साथ पुलिस लाइन से बुलाई गई फोर्स ने नाराणपुर चौकी के सामने मिर्जापुर पुलिस के साथ नाकाबंदी कर दी थी।

जब प्रियंका का काफिले को नारायणपुर पुलिस चौकी के सामने भारी पुलिस बल और बौरिकेडिंग देखकर एसपीजी के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद एसपीजी अधिकारियों ने अपने हेडक्वार्टर को इस बात की सुचना दी। इस बात से नाराज प्रियंका वहीं सड़क पर धरना लेकर बैठ गई। फिर एसपीजी अधिकारियों ने उन्हें घेर लिया। चिलमिलाती धूप में प्रियंका करीब एक घंटे सड़क पर ही सबके साथ बैठ गईं। जिसके कारण वाराणसी से सोनभद्र जाने वाले वाहनों को आने जाने सा रोका गया। जब एक घंटे बाद प्रियंका गांधी अपने साथियों संग गाड़ी में सवार हो कर आगें बढ़ीं, पुलिस ने उनके वाहनों को दुबारा घेर लिया। कांग्रेस के नेताओं को सड़क से जबरन नारायणपुर चौकी लाया गया। इसके बाद प्रियंका चुनार एसडीएम की गाड़ी में बैठ कर पुलिस अभिरक्षा में गेस्ट हाउस भेजा गया।

टीएमसी के कार्यक्रता एयरपोर्ट पर रोक

सोश्ल मीडिया का सहारा ले रहीं हैं प्रियंका गांधी, छेड़ दी है जंग