वो फिल्में, जिनकी कहानियाँ इतनी उलझी हुई हैं, की आगे क्या होगा समझ से हैं, पार…

0
828
Bollywood movies on mind game

Bollywood Movies On Mind Game: बॉलीवुड में हर तरह कि फिल्में मिल जाएगी। फैमिली ड्रामा से लेकर लव स्टोरी, एक्शन कॉमेडी देश प्रेम से जुड़े हर विषय ने बॉलीवुड में धूम मचा रखी हैं। बदलते वक़्त के साथ बॉलीवुड में काफी कुछ बदला हैं। जहाँ पहले फिल्में बिछड़ने-मिलने, या मार-पिट पर ज्यादा बनाई जाती थी। वहीं अब बॉलीवुड में उन विषयों पर मूवी बन रही है, जो कि आज की जीवन शैली पर निर्धारित हैं।

साथ ही इंडस्ट्री में कुछ ऐसी भी फिल्में बनाई गई हैं, जिन्होनें हमें हमारा दिमाग इस्तेमाल करने पर मजबूर कर दिया हैं। उन फिल्मों को जितनी बार देखो हमारे दिमाग की लाइट जल जाती हैं। तो आइए आज बात करते हैं, उन्हीं फिल्मों के बारे में जिन फिल्मों में हमें कुछ हट कर देखने को मिला।

Gupt : The Hidden Truth (1997)

प्यार, दोस्ती, नफरत, गलतफ़हमी और मर्डर मिस्ट्री के चारों ओर एक सस्पेंस पर निर्धारित इस फिल्म में मुख्य किरदार में काजोल, बॉबी देओल और मनीषा कोइराला नजर आये थे। फिल्म की कहानी लव ट्राएंगल से शुरु हो एक ऐसे मोड़ पर जा पहुँची जहाँ साहिल का किरदार निभा रहे बॉबी पर उनके ही पिता की हत्या का आरोप लग जाता हैं। साथ ही साहिल खुद अपने आप को अपने पिता का गुनहगार समझने लगता है।

Bollywood Movies On Mind Game

लेकिन जब राजीव राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सभी कहानियों के तार जोड़े जाते हैं, तो क्लाइमेक्स में कुछ और ही देखने को मिलता हैं। जो बेहद चौंकाने वाला होता हैं।

A Wednesday (2008)

एक ऐसे व्यक्ति की कहानी जो 4 आतंकवादियों को रिहा करना चाहता हैं। लेकिन वो उनका साथी नहीं होता, बल्कि अपने देश से बेहद प्यार करता हैं। इस फिल्म ने आखिर तक सभी को अपने दिमाग पर जोर डालने पर मजबूर कर दिया कि आखिर वो व्यक्ति है कौन? और चाहता क्या है? किसी को व्यक्ति सनकी लग रहा था, तो किसी को उन आतंकवादियों का साथी? तो किसी के समझ से पार।

Bollywood Movies On Mind Game
Bollywood Movies On Mind Game

लेकिन जब कहानी सामने आई तो बात कुछ और थी। इस व्यक्ति का किरदार निभाया था नसीरुद्दीन शाह ने। इस फिल्म में टेक्निकल चीजों का भी काफी इस्तेमाल किया गया था। नीरज पांडे द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के अलावा अनुपम खेर और जिम्मी शेरगिल मुख्य किरदार में थे।

Aamir (2008)

अपने परिवार से मिलने विदेश अपने देश यानि इंडिया लौटे NRI डॉक्टर आमिर को पता चलता है, कि उनका परिवार लापता है और उन्हें आतंकवादियों ने बम के निशाने पर रखा हुआ है। अपने परिवार को बचाने के लिए आमिर हर मुमकिन कोशिश करते हैं, और उस व्यक्ति की बोली हर बात मानते हैं, जिनके कब्ज़े में उनका परिवार होता हैं।

Bollywood Movies
Bollywood Movies

अगर वो ऐसा नहीं करते तो उनके परिवार को खतरा हो सकता हैं। ऐसे में आमिर उस व्यक्ति के कॉल आने पर उसके द्वारा दिए गए निर्देशों को पूरा करते हैं। साथ ही उनके दिमाग में चल रहा होता है, कि आखिर यह उनका कौन सा दुश्मन हैं। फिल्म की कहानी दिमाग के खेल पर हैं। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजिव खंडेलवाल मुख्य किरदार में नजर आए।

Kaabil (2017)

फिल्म काबिल एक ब्लाइंड कपल के प्यार की दर्दनाक कहानी है। यह पूरी फिल्म सस्पेंस से भरी पड़ी हैं। हर पल दर्शक को यह जानने का उत्साह रहता है, कि आगे क्या होगा।

Bollywood Movies
Bollywood Movies

संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्पेशली एबल्ड लोग कैसे संघर्ष करते है, विशेष रूप से सामाजिक अन्याय और उदासीनता के ऊपर दिखाई गई हैं। ऋतिक रोशन और यामी गौतम की यह फिल्म कई दिलों को जीतने में कामयाब रही है।

Ugly (2014)

कहानी शुरू होती है, जब एक 10 वर्षीय लड़की का अपहरण हो जाता है, उस दौरान वो अपने पिता के साथ होती है। लड़की के माता-पिता तलाकशुदा होते हैं, और इस केस को सँभालने की ज़िम्मेदारी आती है, उसका सौतेला पिता, जो एक पुलिस वाले है।

Bollywood Movies
Bollywood Movies On Mind Game

इस केस की कार्यवाही जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, कई सारे घिनौने और कल्पना ना करने वाले खुलासे होते जाते हैं। इस केस में लड़की से जुड़े सभी लोगों पर संदेह रहता हैं, क्यूंकि इस किडनैपिंग से कहीं ना कहीं सभी का वास्ता होता हैं।