बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बने अक्षय कुमार !

0
433

जैसा की हम सब जानते है अक्षय कुमार अपनी स्टंट की वजह से फिल्मो में खूब नाम कमाया है। उनका हर फिल्म किसी न किसी सन्देश पर ही आधारित रहता है। शायद यही वजह है कि लोग उनको काफी ज्यादा पसंद करते है।साथ ही उनकी हर फिल्म का कांसेप्ट अलग होता है और वह हमेशा यही कोशिश करते हैं कि दर्शकों को कुछ नया दे सकें। वैसे ही अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपर स्टार बन गए है। इसके साथ ही उनके सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है और एक के बाद उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है। लेकिन आज जो हम बताने जा रहे है, वो सुनकर अक्षय के फैंस के अंदर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जी हाँ हाल में ही जारी फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर की लिस्ट जारी की है। तो चलिए जानते है अक्षय कुमार किस नंबर है है….

फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट

Image result for ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बने अक्षय कुमार

बॉलीवुड का क्रेज हम सबके सर चढ़ कर बोलता है। शायद यही वजह से है ज्यादातर युवा अक्षय कुमार को अपना आइडियल मानते है। हालांकि अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल है जो अक्सर सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाने में ज्यादा विस्वास करते है। इसी वजह से हाल में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘मिशन मंगल’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मे दी है। उनका ज्यादातर फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर ऐसे ही धमाल मचाती है। वहीं बीते दिनों फोर्ब्‍स 2019 ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले टॉप 10 अभिनेताओं की लिस्ट जारी की है। जिनमे से बॉलीवुड के स्टंट मन यानी की अक्षय कुमार ने अपनी मेहनत की वजह से चौथा स्थान हासिल किया है।

अक्षय कुमार बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले….

Image result for ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बने अक्षय कुमार

फोर्ब्‍स रिपोर्ट की माने तो साल 2018 में अक्षय कुमार ने बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक सुपर हित फिल्मे दी।जिसकी वजह से वो 2018 जून  से लेकर साल 2019 जून तक अक्षय कुमार ने 65 मिलियन की कमाई की है। इसी कमाई की वजह से आज अक्षय कुमार दुनिया के 4 ऐसे भारतीय अभिनेता हैं जिन्हें टॉप 10 की लिस्ट में जगह मिली है। कमाई के मामले में अक्षय के कई हॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। बता दे कि फिल्म क्रिटिक और जर्नलिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में इस बात का खुलासा की है।

टॉप 10 अभिनेताओं की लिस्ट जारी

Image result for ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बने अक्षय कुमार

1. ड्वेन जॉनसन- 8.94 करोड़ डॉलर

2. क्रिस हेम्सवर्थ- 7.64 करोड़ डॉलर

3. रॉबर्ट डाउनी जूनियर- 6.6 करोड़ डॉलर

4. अक्षय कुमार- 6.5 करोड़ डॉलर

5. जैकी चैन- 5.8 करोड़ डॉलर

6. ब्रैडली कूपर- 5.7 करोड़ डॉलर

7. एडम सैंडलर- 5.7 करोड़ डॉलर

8. क्रिस इवांस- 4.35 करोड़ डॉलर

9. पॉल रुड- 4.1 करोड़ डॉलर

10. विल स्मिथ- 3.5 करोड़ डॉलर