महँगी साड़ी और सूट नहीं, बल्कि विराट के कपडे पहनना करती हैं अनुष्का पसंद- जानिए क्या हैं इसके पीछे की वजह?

0
353

Virat-Anushka Couple Goals: बॉलीवुड में इन दिनों कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं, जो सभी को कपल गोल किसे कहते हैं यह बता रहें हैं। इन्हीं मशहूर कपल्स में शामिल हैं अनुष्का और विराट की जोड़ी। जो कितने भी व्यस्त हो पर एक दूसरे के लिए वक्त निकालना नहीं भूलते। हाल में ही दोनों को विराट के जन्मदिन के मौके पर एक दूसरे के साथ भूटान में समय बिताते हुए देखा गया।

असल में, अनुष्का ने विराट के जन्मदिन के मौके पर भूटान का ट्रिप प्लान किया था। वहीं इन दोनों की इस ट्रिप के दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में इन दोनों की बॉन्डिंग एक दूसरे के लिए इनका प्यार और साथ में यह दोनों इस ट्रिप को कितना इंजॉय कर रहे हैं यह साफ नजर आ रहा है।

Virat-Anushka Couple Goals
Virat-Anushka Couple Goals

इसके अलावा अनुष्का ने विराट के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात करी और बताया कि क्यों वो विराट के कपड़े पहनना पसंद करती है।

बता दें, अनुष्का ने अपने वॉग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा- वो अक्सर विराट के कपड़े पहनती हैं, स्पेशली विराट की टी शर्ट और जैकेट। ऐसा कर अनुष्का को अच्छा भी लगता है साथ ही उन्होंने महसूस किया है, कि इस बात से विराट को भी काफी खुशी मिलती है।

Virat-Anushka Couple Goals
Virat-Anushka Couple Goals

गौरतलब है इन दोनों का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहता है। यह बॉलीवुड के उन कपल में शामिल हैं, जिनके कई सारे फैन हैं। दरसअल, इन दोनों का एक दूसरे के लिए खुल के अपने प्यार का इजहार करना और एक दूसरे के साथ अक्सर क्यूट अंदाज में नजर आना इनके सुर्खियों में रहने की वजह बना रहता है। अक्सर अनुष्का को भी मौका मिलते ही विराट के पवेलियन पहुंच उन्हें चियर करते देखा गया है।

बात करें वर्क फ्रंट की तो फिलहाल शाहरुख की ही तरह अनुष्का ने भी फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद से बड़े पर्दे से दूरी बना रखी हैं। बता दें, अनुष्का ने इस फिल्म में शाहरुख और कटरीना के साथ स्क्रीन शेयर की थी। लेकिन 2018 में रिलीज हुई किंग खान की यह फिल्म फ्लॉप रही। जिसके बाद से अनुष्का को बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया। हालांकि उम्मीद है कि बहुत जल्द अनुष्का बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।