भाजपा ने चुनें दो प्रदेश अध्यक्ष, योगी-शाह ने भी की मुलाकात

0
327
अध्यक्ष

केंद्र में अपनी जगह बना चुकी और सबसे मजबूत कहलाये जाने वाली भाजपा पार्टी, जाति को लेकर सही राजनीति और चुनाव के खेल को लेकर हो रही गिनतियों को भली भाँती जानती है।

मंगलवार को भाजपा सरकार ने देश के दो बड़े राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्तियाँ की हैं – उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र। कुर्मी जाति से स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन एवं प्रोटोकॉल मंत्री हैं, स्वतंत्र देव सिंह। उनका ताल्लुक मिर्जापुर से है जिसे आरएसएस और भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। उनके राजनीति शुरुआत भारतीय परिषद् के विद्यार्थी के रूप में हुई। अब तक स्वतंत्र देव सिंह कई अहम पदों में अपना योगदान दे चुके हैं। 2001 में उन्हें पार्टी का नए सदस्य के रूप में चुना गया था। 2014 में पीएम मोदी की चुनावी रेलियों को सफल बनाने वाले यही थे। 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें मध्य प्रदेश का भार सौंपा गया था। आगामी दिनों में होने वाले उप-चुनावों की भी जिम्मेदारी स्वतंत्र देव सिंह को ही दी गयी है। तो 2022 के विधान सभा चुनाव में भी स्वतंत्र देव सिंह किसी न किसी महत्वपूर्ण पद को संभालेंगे, यह मानना अनिवार्य है।

महाराष्ट्र में राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। मुंबई यूनिट के अध्यक्ष विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा चुने गए

उपचुनाव के लिए नाम सुझे गए

source – file

सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच एक मुलाक़ात हुई जो की साढ़े तीन घंटे तक चली। इस मैराथन बैठक में संभावित मंत्रियों के नाम चयन किये गए। बैठक में १२ सीटों के लिए होने वाले विधान सभा उपचुनाव के उम्मीदवार के लिए नामों पर चर्चा हुई। बहरहाल, बाद में इन नामों को लेकर विस्तार से बैठक की जायेगी।

नीरज शेखर भाजपा में शामिल

source – file

पूर्व सपा नेता नीरज शेखर मंगलवार को भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नीरज शेखर ने संसद भवन के परिसर में भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बैठक भी करी। नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं। सोमवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी।