बिग बॉस 13 की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट देवोलीना छोड़ सकती हैं बिग बॉस का घर- सामने आई यह वजह…

0
332
Devoleena to quit Bigg Boss 13

Devoleena to quit Bigg Boss 13: बिग बॉस का सीजन 13 शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ हैं, फिर चाहे वजह लड़ाई-झगड़े के बीच रोमांस का तड़का हो या कोई बड़ा ड्रामा। शो में इस वक़्त कई दिलचस्प नज़ारे देखने को मिल रहे हैं। साथ ही बिग बॉस की सबसे बड़ी खासियत हैं, शो में होने वाला टास्क जो की काफी मायने रखता हैं। जिसे जीतने के लिए कंटेस्टेंट्स काफी मेहनत करते हैं।

Devoleena to quit Bigg Boss 13

हालांकि टास्क के दौरान कई कंटेस्टेंट्स आपस में ऐसा भीड़ जाते हैं कि घायल भी हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलने वाला हैं बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट्स देवोलीना के साथ।

शो छोड़ सकती हैं, देवोलिना…..

बता दें, एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा हैं कि एक टास्क के दौरान देवोलिना को गंभीर चोट आई हैं। जिसके चलते डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह दी हैं। साथ ही कहा जा रहा हैं, कि चोट इतनी गंभीर हैं, कि शायद कुछ हफ्तों तक देवोलिना टास्क परफॉर्म नहीं कर सकती। इतना ही नहीं खबर आ रही हैं की चोट लगने की वजह से देवोलीना बिग बॉस का शो बीच में छोड़ घर से बाहर जा सकती हैं।

https://twitter.com/TheKhbri/status/1199324297422082054?s=20
Devoleena to quit Bigg Boss 13

बताया जा रहा हैं, कि डॉक्टर्स रिपोर्ट के मुताबिक देवोलीना को पूरी तरह से बेड रेस्ट की जरुरत है। साथ ही सोशल मीडिया पर बिग बॉस के फैन क्लब पर भी दावा किया जा रहा है कि देवोलीना कुछ हफ्तों तक टास्क परफॉर्म नहीं कर सकेंगी। इन सब खबरों को सुन अनुमान लगाया जा रहा हैं कि देवोलिना जल्द बिग बॉस का शो छोड़ सकती हैं।

कुछ ऐसी हैं, देवोलिना की बिग बॉस में जर्नी….

बात करें शो में देवोलीना की जर्नी की तो जहाँ पहले देवोलिना शो में सुस्त नजर आई। वहीं री-एंट्री के बाद देवोलिना का गेम प्लेन खुल के सामने आया हैं। साथ ही देवोलिना का नाम बिग बॉस सीजन 13 के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार हैं।

Devoleena to quit Bigg Boss 13

इसके अलावा रश्मि के साथ देवोलीना की दोस्ती को लोग काफी पसंद कर रहें है। देवोलिना का हमेशा अपने दोस्तों के लिए स्टैंड लेना लोगों को काफी पसंद हैं।