बॉलीवुड की वो 10 अभिनेत्रियां, जिन्होंने साबित कर दिया ‘Age Does Not Matter’

0
992
10 Ageless Bollywood Actress

10 Ageless Bollywood Actress: कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है, कि आखिर बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने ऐसा भी क्या कर लिया जो इनकी उम्र 55 कि लेकिन सूरत बचपन की लगती हैं। असल में, बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिनकी स्किन 30 और 40 की उम्र के बाद भी इतनी ग्लो करती हैं, कि इनके चेहरे पर 25 साल वाला नूर झलकता है, और इनकी असली उम्र का अंदाज़ा लगा पाना बहुत मुश्किल हो जाता हैं।

10 Ageless Bollywood Actress: जैसे कि यह बॉलीवुड अभिनेत्रियां!

शिल्पा शेट्टी

संतूर साबुन वाली मम्मी काफी फेमस हैं। लेकिन इस मसले में हमारी शिल्पा शेट्टी भी कम नहीं। इसमें कोई संदेह नहीं कि शिल्पा शेट्टी बितते वक्त के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रहीं हैं। जिसकी वजह से उनकी उम्र का आप अंदाज़ा नहीं लगा सकते। एक 7 साल के बच्चे की माँ होने के बावजूद शिल्पा कि उम्र 27 साल लगती है। जबकि उनकी असली उम्र 44 साल हैं।

नरगिस फाखरी

10 Ageless Bollywood Actress

बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी डिवा नरगिस फाखरी ने अपनी स्किन का इतनी बखूभी ख्याल रखा है कि उन्हें देख लगता हैं कि उनकी उम्र 22 साल हैं। हालांकि नरगिस फाखरी की वास्तविक उम्र 40 साल है। जी हां, विश्वास करना मुश्किल है, लेकिन नरगिस फाखरी इतनी फिट हैं कि उनकी उम्र का अंदाज़ा लगा पाना मुमकिन नहीं है।

करीना कपूर खान

बेबो अपने स्टनिंग स्टाइल की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वो बॉलीवुड की उन मशहूर सेलिब्रिटी में शामिल हैं, जिन्हें देख कर उनकी उम्र बता पाना आसान नहीं। चलिए आपको असमंजस में ना डाल हम बताते है, कि हमारी बेबो की उम्र 38 साल हैं। हाँ यक़ीन करना मुश्किल है, लेकिन सच तो सच होता हैं।

मलाइका अरोड़ा खान

अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल ज़िन्दगी को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका अरोड़ा खान अपने हॉट फिगर और सेक्सी अंदाज़ के लिए भी जानी जाती हैं। इनकी खूबसूरती को देख कर कोई यक़ीन नहीं करेगा कि यह एक 16 साल के बच्चे की माँ हैं, और इनकी उम्र 46 साल हैं।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशन डिवा यानि सोनम कपूर उम्र के मामले अपने पापा अनिल कपूर पर चली गई हैं। क्यूँकि अनिल कपूर की तरह ही सोनम कपूर को देख कर उनकी उम्र का आईडिया नहीं लगया जा सकता। 33 साल की हो चुकी सोनम अपने पापा की ही तरह एवरग्रीन हैं, जिन्हें उम्र छू भी नहीं पा रही है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय से भारत का नाम विदेशों में भी रोशन किया हैं। उनके बोल्ड अवतार को देख यूँ तो आप उनकी उम्र का पता नहीं लगा सकते। लेकिन हम आपको बता दें, की 27 या २8 साल की नज़र आने वाली प्रियंका असल में 36 साल की हो चुकीं हैं।

अदिति राव हैदरी

10 Ageless Bollywood Actress

‘मर्डर 3’, ‘वज़ीर’ और ‘फितूर’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली 38 वर्षीय अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का वजन आपको पता है, कितना है? नहीं पता ना हम बताते हैं, इनका वजन है, 50 किलो। अरे चौंको मत बल्कि इनसे कुछ सीखो।

कृति खरबंदा

कभी मासूम तो कभी हॉट नजर आने वाली कृति खरबंदा ने बहुत जल्द अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में जगह बना ली। हालांकि उनको देख ऐसा लगता है, कि अभी तो बॉलीवुड में एंट्री मारी है। इनकी उम्र लगभग 24 २5 साल होगी। लेकिन ऐसा नहीं है, क्यूँकि भले उन्हें बॉलीवुड में आये कुछ ही साल हुए है, लेकिन दुनिया में वो 31 साल पहले ही आ गई थी।

कल्कि कोचलिन

ये जवानी है दीवानी और हाल ही में आई गली बॉय में बेहतरीन अभिनय कर दर्शकों के दिलों में एक ख़ास जगह बनाने वाली कल्कि भी अपनी उम्र से ज्यादा यंग लगती हैं। कल्कि की क्यूटनेस को देख कोई नहीं कह सकता कि वो 35 साल की हैं।

माधुरी दीक्षित

बात खूबसूरत दिखने की हो तो हम धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित को कैसे भूल सकते हैं। माधुरी ने ना जाने कितने लोगों को अपना दीवाना बनाया हैं। रणबीर कपूर से लेकर संजय दत्त, अनिल कपूर सभी माधुरी की ख़ूबसूरती के दीवाने हैं। सिर्फ एक्टर ही नहीं आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई बड़ी एक्ट्रेसेस भी इनकी तारीफ करते नहीं थकती। खूबसूरती की मिसाल बनी 52 साल की हो चुकीं धक-धक गर्ल खूबसूरती में आज की हीरोइन को बराबर टक्कर दें रही हैं।