‘स्वर कोकिला’ के नाम से मशहूर लता मंगेशकर मना रही अपना 90वां जन्‍मदिन

0
549
Lata mangeshkar Birthday Special

अनगिनत गीतों में अपनी आवाज़ दे ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी गायकी के लिए मशहूर हैं। इसमें कोई शक नहीं कि लता मंगेशकर देश के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं। जिन्हें पाकर देश को उनपर गर्व है। बता दें, लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ। और आज लता मंगेशकर अपना 90वां जन्‍मदिन मना रही हैं।

40 के दशक से ही लता मंगेशकर से ही लता अपनी आवाज़ से सभी के दिलों में अपनी जगह बना रही है। लता मंगेशकर ने किशोर दा, मोहम्मद रफी, मन्ना डे, येसुदास, नौशाद और एसडी बर्मन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। लता दी ने कई सुपरहिट गीत गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

लता मंगेशकर का असली नाम कुमारी लता दीनानाथ मंगेशकर है। उनका जन्म इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था। लता का संगीत से नाता पुराना है। दरसअल, उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर भी एक बेहतरीन गायक थे। लता ने अपने पिता के साथ संगीत की प्रैक्टिस 5 साल की उम्र से ही करनी शुरु कर दी थी। लता के अलावा आशा, ऊषा और मीना भी उनके साथ पिता से संगीत सीखा करती थी।

लता की आवाज़ ने हमेशा गाने में जान डाल दी है। लता मंगेशकर की सुरीली और शानदार आवाज़ ने ही उन्हें एक अलग पहचान और मुकाम दिलाया। लता को उनकी मेहनत और हुनर की वजह से 5 साल की उम्र में ही काम मिलना शुरु हो गया था। 5 साल की उम्र में पहली बार उन्होंने एक नाटक में अभिनय किया। लेकिन उनकी रुचि अभिनय में नहीं बल्कि संगीत में थी।

साल 1992 में जब लता 13 साल की थी तो उनके पिता का देहांत हो गया। जिसके बाद नवयुग चित्रपट फिल्‍म कंपनी के मालिक जो की लता के पिता के बहुत अच्छे दोस्‍त थे। उन्होंने ना सिर्फ लता के परिवार को संभाला बल्कि लता मंगेशकर को एक सिंगर और अभिनेत्री बनाने में मदद की।

कामयाबी का रास्ता कभी आसानी से नहीं मिलता। लता जी को भी इस मुकाम तक जाने में कठिनाइयों का सामना करना पडा़। लता जी की जिस आवाज़ के आज इतने लोग कायल है, कभी इसी आवाज़ के चलते उन्हें काम मिलने में दिक़्कतों का सामना करना पड़ा। असल में उनकी पतली आवाज़ होने के कारण लोग उन्हें काम देने से मना कर रहे थे। लेकिन उन्होंने अपनी लगन से सिनेमा जगत में वो कामयाबी पायी जो किसी के लिए भी इतनी आसान नहीं थी।

लगा मंगेशकर जी की अद्भुत आवाज ना सिर्फ हमारे देश में बल्कि विदेश में भी लोग उनकी मधुर आवाज के दीवाने हैं। लता की आवाज़ को लेकर अमेरिकी वैज्ञानिकों ने तो यह तक कहा – कि ऐसी आवाज़ ना किसी की है। और मुश्किल ही ऐसी आवाज़ हो सकती है। लता जी भारत की सबसे मशहूर फेमस और प्लेबैक सिंगर प्रसिद्ध भारतीय प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर के रुप में जानी जाती हैं।