पति निक जोनस की उम्र गलत लिख ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने कहा दी ऐसी बातें

0
526
प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल

अपने फैशन या बोल्ड अंदाज़ को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्ख़ियों में छाई हुई है। असल में, प्रियंका ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली जिसमे वो पति निक को उन्हें उनके टकीला ब्रांड विला वन के लॉन्च पर बधाई देती नजर आ रही है। लेकिन इसी पोस्ट में उनसे एक ऐसी गलती हो गई जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

दरसअल, प्रियंका ने पोस्ट साँझा करते वक़्त लिखा “आप पर गर्व है। 27 साल की उम्र में आप अपने टकीला के मालिक हैं।” बता दे, प्रियंका ने यहाँ पर निक की उम्र को लेकर गलती कर दी। प्रियंका ने निक की उम्र 27 साल लिखी है जबकि निक की उम्र 26 साल है।

हालांकि इस बेहद खास पोस्ट पर जब सोशल मीडिया यूजर्स की नजर पड़ी तो वो सब कुछ भुला कर प्रियंका को निक की उम्र याद दिलाने में जुट गए।

किसी ने लिखा- ‘तुम निक को डिजर्व नहीं करतीं’ तो किसी ने लिखा ‘उम्र बढ़ा देने से तुम्हारा ‘Age-gap’ कम नहीं होगा। तो कोई कहता नजर आया-“वो अभी 26 के हैं, 27 के नहीं।” एक अन्य यूजर का कमेंट है, “14 दिन के लिए और 26 साल।

बता दे निक की जन्मतिथि 16 सितंबर 1992 है। इस मुताबिक वो अभी 26 साल के हैं हालांकि कुछ दिन बाद 27वां जन्मदिन मनाएंगे। गौरतलब है, 37 साल की प्रियंका ने दिसंबर 2018 में निक से शादी की है। इनके अफेयर की खबर सामने आने के बाद से लोग इनके ऐज गैप की वजह से प्रियंका को ट्रोल करने में लगे है।