BOMBARDIER CHALLENGER 650:- अब इस बेहतरीन विमान में सफर करेंगे गुजरात के सभी वीवीआईपी

0
373
BOMBARDIER CHALLENGER 650

BOMBARDIER CHALLENGER 650:- गुजरात में भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और अन्य वीआइपी लोगों के लिए एक गिफ्ट खरीदा है। भाजपा ने इन जैसे विशिष्ठ लोगों के लिए 191 करोड़ रुपए के विमान को आधिकारिक तौर पर खरीदा है। इस विमान को खरीदने की प्रक्रिया पांच साल पहले शुरू हो गई थी।

BOMBARDIER CHALLENGER 650

BOMBARDIER CHALLENGER 650:- बुधवार को अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के हिसाब से, बॉम्बार्डियर चैलेंजर 650 विमान अगले दो हफ्ते में मिल जायेंगे। इस विमान में दो इंजन लगे हुए हैं। इस विमान में करीब 12 यात्री सवार हो सकते हैं। इस विमान की फ्लाइंग रेंज करीब 7 हज़ार किलोमीटर की है। यह विमान एक बार में 7 हज़ार किलोमीटर का सफर तय कर सकता है। इस विमान को लम्बी दूरी के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है।

यह विमान चीन जैसे देश में भी ले जाया जा सकता है। इस विमान में एक आलिशान केबिन में मौजूद है। यह केबिन किसी पांच सितारा होटल के रूम जैसे कम नहीं दिखती। और विमानों से अधिक बड़ी खिड़कियाँ इस विमान में मौजूद हैं। इस विमान को कम्फर्ट के ध्यान में रख कर बनाया गया है। इस विमान के वाशरूम भी काफी लग्ज़रियस हैं। इस विमान में नेविगेशन जैसी सभी तकनीकी चीज़ें उपलब्ध हैं।

BOMBARDIER CHALLENGER 650

BOMBARDIER CHALLENGER 650:- यह फ्लाइंग रेंज बीचक्राफ्ट सुपर किंग से भी कहीं ज़्यादा है। पिछले 20 सालों से देश के सभी मुख्यमंत्री और अन्य हस्तियां इसी विमान में यात्रा कर रहे हैं। अब इस नए विमान की रफ़्तार के बारे में जानें तो, यह करीब 870 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से उड़ान भरने में सक्षम है। मिली जानकारी के अनुसार, इस विमान की खरीददारी से जुड़े सभी जरुरी काम निपटा लिए गए हैं।

DELHI GOVERNMENT SCHOOLS:- दिल्ली के सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर को देख, रिश्वत देकर अपने बच्चों का एडमिशन करवाना चाहते हैं अभिभावक

नवंबर के तीसरे सप्ताह में ही इस विमान की डिलीवरी प्रदेश सरकार को मिल जायेगी। बीचक्राफ्ट सुपर किंग, ज़्यादा लम्बी दूरी तय नहीं कर सकता था। इस विमान में उड़ान भरने के दौरान फ्यूल नहीं भरा जा सकता था।