Kon Banega Crorepati में पहली बार कंटेस्टेंट ने ‘कंप्यूटर जी’ पर उठाया सवाल, जानें क्या कहा !

0
639
kon banega crorepati

kon banega crorepati: कौन बनेगा करोड़पति यह शो किसी नाम के मोहताज नहीं है। इस शो के लाखोँ प्रसंसक है। करीब 10 सफल सीजन के बाद कौन बनेगा करोड़पति का 11 सीजन सवालों के घेरे में आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक KBC Season 11 के 31 अक्टूबर के एपिसोड में नोएडा से आए कंटेस्टेंट भावेश झा ने 25 लाख रुपये के सवाल पर खेल छोड़ दिया। कंटेस्टेंट ने खेल के नियम पर ही सवाल उठा दिया। इसके साथ ही गुस्से स्वर में कंटेस्टेंट ने कहा कि ” कंप्यूटर जी जाने कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हैं।” हालांकि भावेश झा ने खेल छोड़ने से पहले चार लाइफलाइन का इस्केतेमाल कर चुके थे।

यह हैं पूरा मामला

kon banega karodpati

बीते गुरुवार की रात जब KBC सीजन 11 के एपिसोड में एक सज्जन ने कंप्यूटर बाबा पर ही सवाल खड़ा कर दिया। पूरा मामला तब सामने आया जब केबीसी में गेम के दौरान भावेश 12.50 लाख जीत चुके थे और उनके सामने 25 लाख रु का सवाल आया, जिसका जवाब भावेश के पास नहीं था और उन्होंने यहीं पर गेम से क्विट कर लिया। लेकिन इसके बाद उन्होंने केबीसी के ‘कंप्यूटर जी’ पर ही सवाल उठा दिया।

‘कंप्यूटर जी जाने कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हैं।’

kon banega karodpati

kon banega crorepati: गेम को छोड़ने से पहले तक भावेश ने 12.50 लाख जीते थे, लेकिन जब वे 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए तो वे झल्ला गए और कह बैठे, ‘कंप्यूटर जी जाने कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हैं।’ उन्होंने ये बात अमिताभ बच्चन से कही। जानकारी के लिए बता दें की भावेश नोएडा के निवासी है। हालांकि मूल रूप से वो बिहार के मधुबनी से तालुकात रखते है।

25 लाख के लिए कंप्यूटर बाबा पर उठाया सवाल

kon banega karodpati

kon banega crorepati सीजन 11 में जब नोएडा के भावेश से 25 लाख का सवाल पुछा गया तो भावेश ने कंप्यूटर बाबा को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। प्रश्न कुछ इस प्रकार था- ‘वजन के हिसाब से निर्मित सबसे बड़ा विमान कौन सा है’? इसका जवाब भावेश के पास न था तो भावेश ने यहीं पर गेम क्विट कर दिया। भावेश के बाद नरेंद्र कुमार ने सबसे कम समय में जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचने में कामयाबी पाई।

भावेश से पूछे गए कुछ सवाल …

  • सवाल: 2019 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को किस काम को बेहतर समझने के लिए दिया गया?
    जवाब: ब्रह्मांड में पृथ्वी का स्थान
  • सवाल: महाभारत के अनुसार अर्जुन की कौन सी पत्नी एक नागकन्या थी?
    जवाब: उलूपी
  • सवाल: इस चित्र में बौद्ध धर्म के किस पवित्र स्थल को देखा जा सकता है? (एक चित्र दिखाया गया)
    जवाब: बोध गया
  • सवालः विडियो क्लिप में नजर आ रहे इस हास्य कवि को पहचानें? (एक वीडियो क्लिप दिखाया गया)
    जवाबः अशोक चक्रधर

जानने के लिए जुड़े रहे टेलपोस्ट के साथ