दीपिका रणवीर की अब होगी असली शादी, फ़िल्मी शादी से बिल्कुल अलग

0
687
दीपिका रणवीर

दुनिया भर में वैसे तो शादियां बहुत होती है पर कुछ ऐसी शादियां होती है जिनका इंतज़ार हर कोई बड़ी बेसबरी से करता है | ऐसी ही एक शादी 2018 में भी होने जा रही है जिनकी चर्चा भारत में ही नहीं दुनिया भर में की जा रही है | यूँ तो फ़िल्मी कलाकार फिल्मो में कई बार शादियां कर चुके होते है | पर असलियत की शादी का अनुभव ही बड़ा दिलचस्प होता है | यह लड़के और लड़की दोनों के जीवन का एक नया मोड़ होता है जिस पर चल के वह अपने सुखी जीवन की कामना करते है | अब इसी बंधन में बॉलीवुड के हीरो हेरोइन भी बंधने जा रहे है, जी हाँ आप समझ ही गए होंगे बात हो रही दीपिका और रणवीर की शादी की |

 

सगाई से हो गयी है शुरुआत, रोने लगी दीपिका

दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी का ऐलान तो बहुत ही पहले कर दिया था | पर अब वो रात नज़दीक आ रही है जब ये दोनों पति पत्नी के बंधन में बंध जायेंगे | इटली के एक मशहूर होटल में इनकी शादी होगी जिसकी शुरुआत बड़ी ही धूम धाम से हो चुकी है | 13 नवंबर को रणवीर ने घुटनो के बल बैठ कर अपनी लेडी लव दीपिका को अंगूठी पहनाई | सगाई को स्पेशल बनाने के लिए रणवीर ने एक स्पीच भी तैयार की जिसे सुनने के बाद सुपर गर्ल भावुक हो गयी और उनकी आँखों से ख़ुशी के आंसू टपकने लगे | तभी रणवीर ने उन्हें गले लगाकर चुप करवाया और सारी उम्र साथ निभाने का वादा किया |

 

रणवीर और दीपिका ने पहना ऐसा कुछ, दिखने लगे राजा रानी

सगाई का प्रोग्राम हो और शाही शौंक रखने वाला जोड़ा सुंदर ना दिखे ऐसा हो ही नहीं सकता इसी सुंदरता को चार चाँद लगाने के लिए दीपिका ने ऑफ वाईट ड्रेस, जबकि रणवीर ने ब्लैक सूट पहना जिसके बाद यी दोनों बिलकुल स्टाईलिश लग रहे थे | सगाई के इलावा मेहंदी और संगीत की रस्मे भी बड़े धूम धाम से पूरी हो चुकी है |

 

क्यों होगी दो दिन तक शादी ?

रणवीर और दीपिका की दो धार्मिक रीती रिवाज़ो से शादी होगी जिसमे बुधवार को कोंकणी रीती रिवाज़ से यह दोनों शादी करेंगे और अगले दिन यानी गुरूवार को पारम्परिक आनदं कारज समारोह में शादी करेंगे | एक रिपोर्ट के मुताबिक़ रणवीर सी प्लेन में बारात लेकर जायेंगे इस प्लैन में 14 लोग बैठ सकते है जिसमे रणवीर और उनके परिवार के कुछ ख़ास सदस्य ही होंगे | बाकी मेहमान लग्जरी यॉट में बैठ कर आएंगे |

 

भारत में यहां होगी रिसेप्शन पार्टी ?

खबरों के अनुसार पहले 21 नवंबर को दीपिका अपने होमटाउन बंगलुरु में रिसेप्शन देगी | इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में मिलेगी दावत जिसमे बॉलीवुड के लोग होंगे शामिल |