दिल्ली में फूड फेस्टिवल शुरू ! जानें कब,कहाँ मिलेगा स्वाद ?

0
704
फूड फेस्टिवल

भारत में सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है और खाने के शौकीनों के लिए यह चटपटी खबर है कि दिल्ली में  फूड फेस्टिवल का आगमन भी होने वाला है | खाने के इस त्योहार में देश की राजधानी में अलग अलग राज्यों के स्वाद चखने को मिलते है |  यूँ तो दिल्ली किसी पहचान की मोहताज़ नही है पर स्वाद से भरपूर इस फूड फेस्टिवल से दिल्ली की पहचान को चार चाँद लग जाते है | होटलो के खाने को बेस्वाद करता ये फेस्टिवल सीज़न लोगो को स्वाद के साथ साथ राज्यों की संस्कृति से भी अवगत कराता है |

दिल्ली में होने वाले हैं ये मुख्य फ़ूड फेस्टिवल

 

1. द ग्रब फेस्ट 2018

खाने के शौकीनों द्वारा द ग्रब फेस्ट फिर से पसंदीदा फेस्ट बन गया है जिसकी नींव चार युवाओं ने रखी थी | यह त्योहार अपनी कामयाबी के साथ चौथा भाग लेकर वापिस आ गया है | 14 से 16 अक्टूबर तक इस फेस्टिवल का आनंद उठाया जा सकता है | दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में लगने वाले इस फ़ूड फेस्ट में मोमोज़ के साथ साथ और भी स्वादिष्ट व्यंजन चखने को मिलेंगे |

2. फूडिस्तान

खाने के त्योहार में दूसरे फेस्ट में नाम आता है फूडिस्तान फेस्ट का जो 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक नेहरू पार्क में देखने को मिलेगा | फूडिस्तान का यह दूसरा संस्करण है जिसमे इसने पिछले वर्ष अपने स्वाद के दम पर लोगो को काफी प्रभावित किया था | इस फेस्ट की खास बात यह है की इसमें संगीत,संस्कृति व फैशन की सामग्री देखने को मिलेगी जो लोगो द्वारा काफी पसंद की जाएगी |

 

3. एशियन हॉकर्स मार्किट

दक्षिणी दिल्ली में 21 से 23 अक्टूबर के सिलेक्ट सिटीवॉक में मौसम के व्यंजनों के साथ बनाया जायेगा | जिसमे भोजन के अनेक अनदेखे अंदाज़ देखने को मिलेंगे | एशियन हॉकर्स मार्किट स्टेशन मालवीय नगर के नज़दीक पर होगा |

 

4. ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल

इस फेस्ट को चौथी सूचि में नाम आता है ग्रेट इंडियन फूड फेस्टिवल जो की पीतमपुरा के दिल्ली हाट में 5 व 6 नवम्बर को शुरू किया जायगा | अपने नाम से ही आकर्षित लगने वाले इस फेस्ट में सड़को के विक्रेता एक साथ होते है व भारत के स्वाद का जश्न ज़ाहिर करते है | अगर आप भी तीखा व मसाले दार खाना खाने के शौकीन है तो इस बार जरूर स्वाद लें व भी उचित दामों में |

 

5. स्ट्रीट फूड फेस्टिवल

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 23 से 25 नवंबर के बीच एक और फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा | जो की यकीनन लोगो को पसंद आयेगा | यहां पर मौजूद अनेक डिशें होंगी जिनका स्वाद लाजवाब होगा | सर्दी के मौसम के साथ साथ स्ट्रीट फूड लोगो को पसंद आएगा |

6. दिल्ली फ़ूड ट्रक फेस्टिवल

दिल्ली फूड ट्रक फेस्टिवल एक बेहद लोकप्रिय फ़ूड फेस्टिवल है और पिछली साल के तरह इस बार भी दिल्ली के जवाहलाल नेहरू स्टेडियम इस फ़ूड ट्रक फेस्टवल का आयोजन होगा। फ़ूड ट्रक फेस्टिवल की एक दिलचस्प बात ये है की यहाँ दिल्ली और एनसीआर के टॉप फूड ट्रक जॉइंट्स हिस्सा लेते है और अपने स्वादिष्ट व्यंजनों से लोगों के एक खास अनुभव देते हैं। यही नहीं दिल्ली फूड ट्रक फेस्टवल में आप मजा ले सकते यही खाने से जुड़े कॉन्टेस्ट्स , डांस और म्यूजिक के साथ देश के कई चर्चित गायकों का लाइव शो जोकि वास्तव में इस फूड फेस्टिवल की जान है। आप दिल्ली फूड ट्रक फेस्टिवल का लुत्फ़ 14 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उठा सकते है।