दिल्ली में है अब बाढ़ का ख़तरा, सरकार ने कहा हर हाल में हैं तैयार

0
390
दिल्ली सरकार

दिल्ली में भी अब बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक उच्चस्तरीय बैठक की है। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल मौजूद थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस प्रेस कांफ्रेंस में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री का कहना है की सरकार की और से 2120 टेंट के इंतज़ाम किये जाने हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक़, रविवार की शाम को हरियाणा से 8.28 लाख पानी छोड़ा गया है, जो की दिल्ली में 3-4 घंटे में पहुँच जाएगा। इसके लिए सरकार हर परिस्थिति से निपटने के इंतज़ाम करने वाली है। इसके लिए सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रहने को कह दिया है। सारी तैयारियां की जा चुकी हैं।

आपातकालीन स्थिति के लिए सरकार ने दो हेल्पलाइन नंबर भी चलाये गए हैं। बाढ़ वाले क्षेत्रों से काफी लोगों को हटाया जा चूका है। यमुना नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सोमवार शाम तक टेंट्स में सुरक्षित भेज दिया जाएगा।

सरकार द्वारा बनाए गए टेंट्स में सभी लोगों के लिए खाना, पानी और शौचालय के सारे इंतज़ाम किये गए हैं। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यमुना किनारे रहने वाले लोगों को किसी दूसरे सुरक्षित इलाके में जाने की बात कही है। कहा जा रहा है कि, बाढ़ की हालात से करीब पच्चीस हज़ार लोगों को प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन सरकार इन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है।