शादी के पहले और शादी के बाद इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट कर रहे थे ‘Akshay Kumar’

0
601
Akshay kumar affairs with many actress

Akshay kumar affairs with many actress: बॉलीवुड की दुनिया में हर कलाकार की अपनी कहानी है, उनकी फिल्मों और के अलावा कुछ ऐसी कंट्रोवर्सी है, जिसे उनका नाम जुड़ा हुआ है। जैसे की बात करें आज के वक़्त में हम सभी का आदर्श बन सामाजिक मुद्दे पर हमें पाठ पढ़ाने वाले हमारे खिलाडी मियाँ की, तो एक वक़्त था जब उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके अफेयर की चर्चा थी।

असल में अक्षय के ज़िन्दगी में ट्विंकल के आने से पहले उनका नाम कई सारी मशहूर एक्ट्रेस के साथ जुट चुका है। कुछ नाम तो ऐसे भी है। जिनके बारे में आपने सोचा भी ना होगा। अक्षय ने ना सिर्फ अपने हम उम्र बल्कि उम्र और तजुर्बे दोनों में ही उनसे बड़ी एक्ट्रेस को भी किया डेट। तो आइए आज आपको बताते है, कि कौन है, वो एक्ट्रेस जिनके साथ अक्षय का शादी से पहले और शादी के बाद भी जुड़ा नाम।

Akshay kumar affairs with many actress: अक्षय कुमार और आयशा जुल्का

साल 1992 में आई फिल्म खिलाड़ी में आयशा और अक्षय कुमार साथ नजर आए। यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। लेकिन सिर्फ यह फिल्म ही नहीं बल्कि इन दोनों की जोड़ी भी हिट हो गई। हालांकि इस फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी जितनी ऑन स्क्रीन दिखने लगी उतनी ही ऑफ स्क्रीन भी नजर आने लगी थी।

Akshay kumar affairs with many actress

साथ ही खबरें आईं कि यह दोनों एक्टर्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कुछ ही समय बाद यह खबर सुर्खियों में आई की निजी परेशानियों के चलते अक्षय कुमार और आयशा जुल्का अब साथ नहीं है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयशा, अक्षय को लेकर बेहद सीरियस थीं मगर अक्षय किसी भी तरह की सीरियस रिलेशनशिप के लिए राज़ी नहीं थे।

Akshay kumar affairs with many actress:अक्षय और शिल्पा

चुरा के दिल मेरा गोरियाँ चली यह गाना हम सभी को बेहद पसंद है। सिर्फ यह गाना ही नहीं इस गाने में नज़र आई जोड़ी यानि अक्षय और शिल्पा की जोड़ी भी लोगो को काफी पसंद आई थी। ऑन स्क्रीन या हो ऑफ स्क्रीन लोगों को यह जोड़ी भा गई थी। इतना ही नहीं जिस तरह इनका प्यार परवान चढ़ रहा था। वो देख कर यह लग रहा था की जल्द यह दोनों शादी भी कर लेंगे।

यहाँ तक की यह खबरें भी थी, की अक्षय ने शिल्पा के साथ सगाई कर ली है। इस बात को खुद शिल्पा शेट्टी ने स्वीकार भी किया है। बहरहाल बाद में इन दोनों ने एक दूसरे से किनारा कर लिया।

अक्षय और रवीना

अक्षय के सभी रिलेशनशिप में एक रिश्ता ऐसा भी था, जिसकी कड़वाहट आज भी देखने को मिलती है। हम बात कर रहें है, रवीना टंडन और अक्षय के लव अफेयर के बारे में जो काफी लंबे समय तक चर्चा में रहा। दोनों ने कई सारी फिल्में साथ-साथ की। लेकिन यह दोनों फिल्म मोहरा की शूटिंग में एक दूसरे के करीब आए।

हम सभी जानते है, की रवीना टंडन अपने दौर की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस थीं। लेकिन खिलाड़ी मियाँ के जलवें भी किसी से कम नहीं थे। तभी रवीना का दिल अक्षय कुमार पर आ गया। शिल्पा के साथ-साथ खबर थी की अक्षय रवीना टंडन से शादी करने जा रहे हैं।

अक्षय और उमराव जान

खैर यह तो थी वो एक्ट्रेस जो अक्षय के हम उम्र उन्हीं के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन अक्षय कुमार का नाम एक ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा। जो उम्र और तजुर्बे दोनों में ही उनसे बड़ी थी। जी हाँ, अक्षय का नाम उमराव जान उर्फ रेखा के साथ भी जोड़ा गया।

कहा जाता है, दोनों के बीच फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान नज़दीकियाँ बढ़ीं। अक्षय के इस अफेयर ने बॉलीवुड में सभी को चौंका दिया। वहीं कुछ समय बाद फिल्म “जुल्मी” और “इंटरनेशनल खिलाड़ी” के दौरान अक्षय का नाम ट्विंकल से जुड़ा। जिसके बाद यह दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

लेकिन कहा जाता है, कि अक्षय ट्विंकल से भी शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन ट्विंकल की माँ डिपंल कपाड़िया के दबाव के सामने अक्षय कुमा रने अपने घुटने टेक दिए और फिर दोनों ने शादी कर ली।

अक्षय और प्रियंका चोपड़ा

यूँ तो अक्षय मियाँ ‘Family man’ कहे जाते है। लेकिन क्या आपको पता है, शादी के बाद भी अक्षय कुमार की प्रियंका के साथ अफेयर की चर्चा सुर्खियों में थी। यह बात उस वक़्त की है, जब उन्होंने ‘अंदाज अपना अपना’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’ और ‘वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम’ जैसी फिल्मों में प्रिंयका के साथ काम किया था। 

Akshay kumar affairs with many actress:

हालांकि अफेयर की इन खबरों पर दोनों का कोई भी बयान सामने नहीं आया। लेकिन कहा जाता है, कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने उन्हें प्रियंका के साथ काम करने से रोक दिया।

अक्षय और पूजा बत्रा

फिल्म “विरासत” के लिए जानी-जाने वाली पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस पूजा बत्रा का नाम भी अक्षय कुमार के साथ जुड़ चुका है। हालांकि उस वक़्त पूजा अपने काम को लेकर भी काफी चर्चा में थी। कहा जाता है, पूजा भी अक्षय के लिए काफी सीरियस थीं। लेकिन बावजूद इसके यह खबर भी सुर्ख़ियों में रही कि अक्षय ने आगे बढ़ने के लिए उनका इस्तेमाल किया था। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।