5 साल लगातार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी जाने वाली शबाना आजमी मना रही है, अपना 69वां बर्थडे

0
1076
Shabana Azmi Birthday

Shabana Azmi Birthday: 100 से भी ज्यादा हिट फिल्में कर अपनी अदाकरी से दर्शकों का दिल चुराने वाली अभिनेत्री शबाना आजमी। आज यानि 18 सितंबर को अपना 69वां बर्थडे मना रही है। शबाना आजमी हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अदाकारा है, जिन्होंने अपने हर किरदार को बखुबी निभाया। उन्होंने हिंदी फिल्मों में कई तरह के रोल अदा कर अभिनय को एक अलग पहचान दी।

Shabana Azmi Birthday

Shabana Azmi Birthday: शबाना आजमी के बर्थडे पर आइए जानें उनसे जुड़ी खास बातें

उम्र के इस पड़ाव पर जहां आज कई फिल्मों में शबाना आजमी अपने अभिनय से लोगो का मनोरंजन करती नजर आती है। वही सामाजिक कार्यों के जरिए शबाना अक्सर लोगो की मदद करती नजर आती है। वही गौरतलब है, शबाना आजमी हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक, संगीतकार जावेद अख्तर की पत्नी हैं।

मशहूर शायर और कवि कैफी आज़मी की बेटी है, शबाना आजमी

बता दे, शबाना का मशहूर शायर और कवि कैफी आज़मी की बेटी है। वही बात करे, शबाना के शानदार अभिनय की तो बता दे, यह उन्हें अपनी माँ शौकत आजमी से विरासत में मिला था। क्योंकि उनकी मां इंडियन थिएटर की आर्टिस्ट थीं।

View this post on Instagram

Happy #Fathers Day

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18) on

साइक्लोजी विषय से पूरी की ग्रेजुएशन पूरी की

शबाना का बचपन मुबंई में बीता जहां उन्होंने क़्वीन मैरी स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर से साइक्लोजी में ग्रेजुएशन पूरी की।

View this post on Instagram

3 layers of clothes even back then !

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18) on

फ़िल्मी करियर

वही शबाना आजमी ने साल 1973 में श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अंकुर’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म सुपरहिट रही। और इस फिल्म ने शबाना को बॉलीवुड में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इतना ही नहीं शबाना को अपनी पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

फिल्म अकुंर की सफलता के बाद उन्हें लगातार तीन सालों तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। कभी भाभी बन, कभी बीबी बन, तो कभी मां बन शशबाना आजमी ने 5 साल लगातार अवार्ड पा कायम किया रिकॉर्डबाना ने हर किरदार में खुद को ढाल कर शानदार अभिनय कर अपना मुकाम हासिल किया।

मशहूर लेखक, संगीतकार जावेद अख्तर से की शादी

शबाना आजमी का यूं तो शेखर कपूर के साथ लम्बे अरसे तक अफेयर रहा। लेकिन बावजूद इसके उनकी शादी हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर से हुई। हालांकि जावेद अख्तर पहले से शादी-शुदा थे, लेकिन बावजूद इसके उन्हें शबाना से प्यार हो गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी को तलाक देकर अभिनेत्री शबाना से निकाह कर लिया। वही आज भी शबाना और जावेद अख्तर की शादी चर्चा में छाई रहती है।

View this post on Instagram

So happy together .. no matter the weather …?

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18) on

शबाना आजमी ने 5 साल लगातार अवार्ड पा कायम किया रिकॉर्ड

बता दे, शबाना आजमी को एक दो बार नहीं बल्कि 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अपनी साल 1975 में आई फिल्म ‘अंकुर’, उसके बाद साल 1983 में आई फिल्म ‘अर्थ’, फिर 1984 में आई फिल्म ‘खंडहर’, 1985 में ‘पार’ और 1999 में आई फिल्म ‘गॉडमदर’ में लाजवाब अभिनय के जरिये ये अवार्ड पा कर शबाना आजमी ने रिकॉर्ड कायम किया।