मेकअप से हुई हिट फिल्में, मेकअप ने किया था लोगो को हैरान !!

0
789
मेकअप

फ़िल्मी दुनिया में कुछ ऐसे करिश्मे होते है जिन्हे लोगो द्वारा बेहद पसंद किया जाता है यूँ तो एक फिल्म को हिट करने के लिए कलाकार पर्दे के पीछे बहुत मेहनत करते है | आज तक आपने सुना और देखा होगा की लोगो को केवल वो ही फिल्मे पसंद आती है जिसमे स्टोरी, गाने, हीरो हीरोइन, आदि उनके रूचि के अनुसार होते है पर आज हम आपको बतायेंगे वो फिल्मे जिनके पीछे सिर्फ मेकअप का कमाल है | मेकअप के ही दम पर इन्होने दर्शको को अपनी और आकर्षित किया है |

 2.0

अक्षय कुमार इस फिल्म में एक विलेन का किरदार निभा रहे है | फिल्म में उनका मेकअप इस प्रकार से किया हुआ है की जिसको देखकर अक्षय काफी भयानक और डरावने दिखाई दे रहे है |  फिल्म में अक्षय एक क्रो मैन की भूमिका में नज़र आयेंगे | फिलहाल फिल्म रिलीज़ होने में समय है | अक्षय ने बताया की इस रूप में तैयार होने में उन्हें 4 घंटे लग जाते थे और एक घंटे से ज्यादा का वक्त इस मेकअप को उतारने में लग जाता था  | इससे पहले अभी तक के कैरियर में अक्षय ने इतना मेकअप किसी भी फिल्म में नहीं किया है |

संजू

कुछ ही महीनो पहले आई फिल्म संजू जिसमे रणबीर कपूर को हु बू हु असली के संजय दत्त की तरह तैयार किया गया था | ये फिल्म एक्टर संजय दत्त के जीवन से जुडी थी | जिसके लिए रणबीर को संजय की लुक में आना पड़ता था इसके लिए वह 6-7 घंटे लगाते थे और 30 सेकंड में रिजेक्ट कर दिया जाता था | कई प्रयासों के बाद उन्हें पर्फेक्ट लुक मिली और संजू फिल्म बनाई गयी और लोगो द्वारा इसे काफी प्यार भी मिला |

पा (paa)

बॉलीवुड के बिग बी कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इस फिल्म में 10 साल के बच्चे का किरदार निभा रहे थे | अमिताभ ने ऐसा रोल पहली बार किया था जिसके लिए उन्हें रोज़ाना चार से पाँच घंटे तक मेकअप करवाना पड़ता था | इस फिल्म में उनके बेटे अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में नज़र आये थे | अमिताभ के मेकअप के बाद उन्हें बिलकुल भी नहीं पहचाना जा सकता था | मेकअप को उतारने के लिए भी उन्हें काफी घंटो मशक्कत करनी पड़ती थी |

फैन

किंग खान की फिल्म फैन ने पिछले कुछ महीनो पहले सिनेमा घरो पर कब्ज़ा जमाये रखा | इस फिल्म में शारुख खान को एक 25 साल के लड़के के रूप में लाना था | जिसके लिए पहले कई तकनीकी तरिके अपनाये गए पर सब विफल रहे | उसके बाद विदेश से हॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट ग्रेन कैनन को बुलाया गया तब जाकर शारुख को फिल्म की जरूरत के हिसाब से तैयार किया जाता था | इस फिल्म में शारुख का डबल रोल था |