वॉट्स ऐप में हुए चार बहतरीन बदलाव, जानिए क्या है वॉट्स ऐप के नए फीचर्स ?

0
513
वॉट्स ऐप के नए फीचर्स

सोशल मीडिया की दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाली ऐप यानि वॉट्स ऐप ने अपने यूज़र्स के लिए चार और आकर्षित फीचर ऐड किये है | जिससे अब यूज़र्स और भी फायदे ले सकते है | नए फीचर वॉट्स ऐप ने आई ओ एस (i o s) प्लेटफार्म पर जोड़ें हैं |

 

ये फीचर किस किस फ़ोन को करेंगे स्पोर्ट

आई फ़ोन एक्स आर , आई फोन एक्स एस , आई फोन एक्स एस मैक्स  (iPhone Xr, iPhone Xs और iPhone Xs Max) व अन्य एंड्रायड फ़ोन पर काम करेंगे |

 

क्या है नए फीचर

ऑडियो मैसेज में बदलाव :- पहले यूज़र्स को एक एक ऑडियो मैसेज पर टैप कर के उसे सुनना पड़ता था | जिसके कारण वह नए मैसेज नहीं खोलता था | पर अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा | अब इस फीचर की मदद से कोई भी ios यूज़र किसी अन्य ios  यूज़र को लगातार ऑडियो मैसेज सेंड करता है तो सामने वाला यूज़र अब बिना अगले मैसेज पर टैप किये उस ऑडियो मैसेज को सुन सकता है |

 

बब्बल एक्शन मेन्यू 

ये ऑप्शन पहले भी मोजूद था पर अब इसको और निखारा गया है | अब बब्बल मेन्यू पॉप अप पहले से और ज्यादा आकर्षित और बड़ा दिखाई देगा | इसमें डिलीट, रिप्लाई ,फॉरवर्ड, स्टार, कॉपी आदि जैसे ऑप्शन दिए जायेंगे | इस फीचर को री -डिज़ाइन किया गया है |

स्टेटस में रिप्लाई

इस से पहले भी स्टेटस का रिप्लाई किया जाता था पर केवल लिखित रूप से या जीआईएफ (gif) फाइल से और इमेज के जरिये स्टेटस में रिप्लाई किया जा सकता था | पर अब इस नए फीचर की सहायता से वॉयस मैसेज , लोकेशन, डॉक्यूमेंट ,वी कार्ड के जरिये भी रिप्लाई किया जा सकेगा |

 

वैबइटेनफो (WABetainfo)

वैबइटेनफो पर वॉट्सऐप वर्जन 2.18.100 में वीडियो प्रिव्यू विकल्प दिया गया है। नोटिफिकेशन पैनल से इस ऑप्शन को जोड़ा जायेगा | फ़िलहाल इस नए फीचर की कोई ख़ास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है |