अब हरियाणा के स्कूलों में पढ़ाई जाएंगे गीता के श्लोक, बच्चों को अच्छे संस्कार देगी सरकार

0
420
Geeta Verses in Haryana Schools

Geeta Verses in Haryana Schools- म्हारी छोरियां, छोरों से कम हैं के। यह हरियाणवी लाइन आपको याद है न। हाँ, फिल्म दंगल में आमिर खान का डॉयलोग है। दिल्ली से सटा हरियाणा, इस फिल्म के बाद से फेमस हो चूका है। लेकिन, अब हरियाणा सरकार भी फेमस होने वाला एक और काम करने वाली है।

अब से हरियाणा के सभी स्कूलों में गीता पढ़ाई जा सकती है। इस बात की वकालत खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ही की है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा के स्कूलों में गीता के श्लोकों का पाठ पढ़ाया जाएगा।

अब हरियाणा सरकार, बच्चों को संस्कार याद कराने के लिए यह सब किया जा रहा है। चलिए, अच्छा है। अब बच्चे स्कूल में गीता के श्लोकों का पाठ किया करेंगे। अब से उनके सिलेबस में साइंस, मैथ्स, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत के साथ गीता के श्लोक भी जोड़े गए हैं।

Geeta Verses in Haryana Schools- श्लोकों के साथ साथ बच्चे उसका सारांश के बारे में भी पढ़ेंगे। असल में, दिल्ली के लाल किले के पास एक कार्यक्रम में हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे। उन्होंने इस कार्यक्रम में ही यह घोषणा कर दी। इस कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद थीं।

अभी कुछ ही दिनों पहले, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर, ट्रोलर्स का शिकार बन गए थे। उन्होंने अभी एक ऐलान किया था। जिससे वह ट्रोल होने लगे थे। उन्होंने ऐलान किया था कि हरियाणा में 5 एकड़ में भारत माता का मंदिर बनाया जाएगा। यह मंदिर कुरुक्षेत्र की कर्मभूमि में बनाया जाएगा। इसके साथ सरकार आने वाली यात्रियों के लिए सभी तरह की सुख-सुविधा भी उपलब्ध करवाएगी। यह मंदिर ज्योतिसर और ब्रह्मसरोवर के बीच में ही बनेगा। यह बात उन्होंने अनतर्राष्ट्रीय गीता दिवस के दौरान बोली थी।

जिन चीज़ों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए,वहीं बिगड़ी है स्थिति

फिर क्या था। ट्रोलर्स का यह कहा है कि सरकार मंदिर बनाने की जगह स्कूल की तरफ भी ध्यान दे सकती है। इस बात को लेकर हरियाणा मुख्यमंत्री का खूब मज़ाक बनाया गया। यह तो मानना पड़ेगा कि जितना पैसा सरकार इस मंदिर के निर्माण के लिए लगा रहे हैं अगर उतना ही ध्यान सरकार किसी सही जगह लगाए तो देश का कितना भला होगा।