General Elections Result:- किसके हाथ में होगा राज्य?, कौन बैठेगा निराश?

0
445

General Elections Result:- चुनावी बादल जब अपनी छटा बिखेरे बैठे हों तो यह अनुमान लगाना संभव नहीं कि कब, कहाँ और कितनी वोटों की वर्षा कितनी होगी? इस अटपटे सवाल का जवाब तो तभी दिया जा सकता है जब वर्षा हो और यह बात समझ में आए कि हाँ, इतनी वर्षा हुई है। इस समय चुनावी जंग छिड़ी हुई है, महाराष्ट्र और हरियाणा में। गत सोमवार को हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट जल्द ही घोषित हो जाएगा।

General Elections Result:- जैसे-जैसे मतगणना के रिजल्ट सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे काफी चेहरे खिलते और मुरझाते नज़र आ रहे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा को जीत मिलती हुई साफ़ दिखाई दे रही है। लेकिन जिस तरह की जीत का अनुमान भाजपा और शिवसेना ने लगाया था, उतना असर पड़ता हुआ दिखाई नहीं दिया। बहरहाल, स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद भाजपा और शिवसेना का अब मुख्यमंत्री के पद पर किसको बैठाया जाए, वाला निर्णय लेना अभी बाकी है।

General Elections Result:- निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को 155 सीटें मिली हैं। वहीं, कांग्रेस-एनसीपी को 105 सीटें मिल पायीं। जबकि अन्य के खाते में 24 सीटें आईं। पिछली बार के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र में भाजपा को 122 सीटें मिलीं थी। दूसरी पार्टियों में शिवसेना को 63 सीटें, कांग्रेस को 43 सीटें, राकांपा को 41 सीटें ही मिल पायी।

General Elections Result:- मुख्यमंत्री के पद पर राज कर रहे देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नागपुर के पश्चिम सीट पर जीत हासिल करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले आदित्य ठाकरे का नाम वर्ली में उठता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों पार्टियों में 50-50 सीट के लिए बात चल रही है। पर अब देखना यह है की महाराष्ट्र में किसका नाम मुख्यमंत्री के पद के लिए दिया जाएगा। इस साल लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 48 में से 23 सीटें अपने नाम कर ली थी। इस जीत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनता का आभार व्यक्त किया। पहली बार राजनीति में अपनी किसमत आज़मा रहे आदित्य ठाकरे के घर भी खुशियां मनाई जा रही हैं।

हरियाणा में बनेगी किसकी सरकार?

General Elections Result:- हरियाणा में किसके हाथ में मुख्यमंत्री की सीट आएगी, यह कह पाना थोड़ा मुश्किल सा लग रहा था। इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक नारा दिया था – “अबकी बार, 75 पार”. पर पार्टी के उम्मीदों के अनुसार हुआ प्रदर्शन भी कुछ अच्छा नाकाम नज़र आ रही है। मतगणना के आंकड़े यह बता रहे हैं कि हरियाणा में भाजपा अब 40 सीटों पर बढ़त बनाए बैठी हैं। कांग्रेस के हिस्सों में कुल 30 सीटें ही आगे है। दुष्यंत चौटाला की जेजेपी, अपने अलग ही जलवे बिखेरती हुई नज़र आ रही है। जेजेपी पार्टी भी 10 सीटों से आगे चल रही है। इस राज्य के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस थोड़ी कमज़ोर होती दिख रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी भी 30 सीटें लिए बैठी हैं।