सर्दियों में बड़े काम की चीज़ है, यह छोटी-सी मुलेठी

0
678
healthy remedy mulethi

healthy remedy mulethi:- अब लोग धीरे-धीरे सर्दियों का आनंद लेने लगे हैं। अब, धीरे-धीरे सर्दियों में सरसों के साग की महक आने लगी है। अब एयर कंडीशनर की जगह, रूम हीटर ने ले ली है। अब ठंडी-ठंडी कोल्ड कॉफ़ी नहीं, गरमा-गरम चाय आ गई है। इस ठंड ने लेकिन लोगों को परेशान भी कर दिया है। ख़ास कर, बच्चों को और बड़ों को। सर्दी आते ही लोग खांसी-ज़ुकाम से परेशान हो जाते हैं। इसकी वजह से डॉक्टर के चक्कर काटने लग जाते हैं।

ऐसे में, घर में माँ, चाचीजी, ताईजी, दादीजी, नानीजी, सब लोग पुराने तौर-तरीके बताने लगते हैं। दादी-नानी के नुस्खे। घर में किसी को खांसी हो तो पूरा घर परेशान हो जाता है। ऑफिस में भी बार-बार खाँसना अच्छा नहीं लगता। ऐसे में कोई जल्दी से खांसी ठीक करने वाली दवाई मिल जाए तो कोई बुराई नहीं।

क्या है मुलेठी ?

healthy remedy mulethi:- मुलेठी का नाम तो आपने सुना ही होगा, यह वह जड़ी-बूटी है जो कई तरह की बीमारियों का नाश करती है। यह दिखने में तो एक झाड़ीदार पौधा जैसा ही है। आमतौर पर इसके पौधे के तने को छाल के साथ सुखा कर, इस्तेमाल में लिया जाता है। इस मुलेठी में इतने गन है, कि आप गिनती भूल जाएँ। इस मुलेठी को अंग्रेजी में लिकोरिस (Liquorice) और आयुर्वेद में यशतिमाधु कहा जाता है।

यह भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है। इसका स्वाद चीनी की तरह मीठा होता है। इसकी इस मिठास में ही तो गुणकारी है। यह बाजार में भी आसानी से मिल जाती है। इसे सूखे जड़, पाउडर या फिर कैप्सूल के रूप में मिल जाता है। इसकी चाय भी लोगों को बहुत पसंद आती है।

बहुत कुछ है, इस छोटी सी मुलेठी में

healthy remedy mulethi:- मुलेठी में एक नहीं कई तरह के विटामिन होते हैं। मुलेठी में सबसे ज़्यादा विटामिन ई और विटामिन बी होता है। इसमें फॉस्फोरस, कैल्शियम, कॉलिन, आयरन, पोटेसियम, सेलेनियम, सिलिकॉन और जिंक भी है। लेकिन, इसको इस्तेमाल में लेने से पहले डॉक्टरी सलाह भी लेना जरुरी है।

अब पैसों में बिक रही है सांसें, अपनी राजधानी में है ऑक्सीजन की यह बढ़िया दुकान

अब अगर मुलेठी के बारे में खासियत जान ली जाए, तो आप हैरान हो जाएंगे –

healthy remedy mulethi:- यह मुलेठी गठिया जैसी बिमारी को दूर कर देती है। गठिया के मरीजों को मुलेठी का सेवन करना चाहते हैं। गठिया में होने वाली सूजन की समस्या भी दूर हो जाती है। गठिया से पीड़ित लोग मुलेठी की चाय भी पीते हैं। असल में, यह मुलेठी गठिया से पीड़ित लोगों के लिए रामबाण से कम नहीं है। इसके साथ मुलेठी हर तरह के घाव भी ठीक कर देती है। ज़्यादातर, पेट की वजह से होने वाले मुँह के छालों को भी यह जल्दी ठीक करदेती है। पेट साफ़ और अल्सर जैसी बीमारियों को भी मुलेठी दूर भगा देती है।

अगर आपको या आपके किसी अपने को सर्दी-ज़ुकाम है, तो मुलेठी ही है जो आपको बिलकुल ठीक कर सकती है। कई डॉक्टरों ने माना भी है कि मुलेठी से अच्छा कोई इलाज़ नहीं है इस सर्दी ज़ुकाम के लिए। कफ से लोगों का गला जम जाता है तो मुलेठी इसे ठीक करने में लग जाती है। गले में अगर किसी तरह का संक्रमण हो जाए, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।