दूल्हे राजा को नागिन डांस का चढ़ा ऐसा चस्का कि लौटानी पड़ गई दुल्हन को बारात

0
748
Groom Naagin Dance

Groom Naagin Dance: हमारी भारतीय शादी की कई खासियत हैं, जैसे कि खाना-पीना, नाच गाना, साथ बारात का लेट आना, और बात-बात पर जीजा जी-फूफा जी का रुठ जाना। खैर वजह कुछ भी हो हम शादी के फंक्शन को खूब एन्जॉय करते हैं, और बात जब एन्जॉयमेंट कि हो तो हम डांस भूल जायें ऐसे कैसे हो सकता हैं। वहीं अगर बारात में नागिन डांस ना किया तो क्या किया? लेकिन अब यह नागिन डांस ही बना शादी टूटने की वजह।

असल में, यह बात उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की हैं। जहाँ दूल्हा घोड़ी चढ़ नागिन डांस कर रहा था। दूल्हे को ऐसा करता देख लड़की ने शादी ही तोड़ दी।

हालांकि अभी यह बात आपको हजम नहीं हो रही होगी। लेकिन जब आप पूरी खबर पढ़ेंगे तब आपको समझ में आयेगा कि आखिर क्या हैं पूरा मामला?

जानें क्या हैं, पूरा मामला?

बता दें, एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि दूल्हा नशे में धुत था और वरमाला के वक़्त वो अपने दोस्तों के साथ नागिन डांस करने में लगा हुआ था। जिस वजह से वरमाला के लिए देरी हो रहीं थी। वहीं जब दुल्हन के परिवारों ने दूल्हे को वरमाला के लिए ले जाने की कोशिश की, तो वो उनसे बदतमीजी करने लगा।

Groom Naagin Dance
Groom Naagin Dance

जब दुल्हन ने यह सब देखा तो उससे रहा नहीं गया और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। लेकिन दूल्हे ने अपनी सारी हदें तब पार कर दी। जब दूल्हे नशे में इतना होश खो बैठा कि उसने लड़की को थप्पड़ तक जड़ दिया।

वही इस मामले को बढ़ता देख वहाँ पुलिस भी आ पहुँची। लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में ही मामला सुलझाने में बेहतरी समझी। दोनों पक्षों के बैठ कर बात करने के बाद दूल्हा बारात वापस लेकर चला गया। साथ ही बताया जा रहा है कि लड़के वालों को 14 नवबंर तक लड़कीवालों की तरफ से मिले सारे गिफ्ट वापस करने होंगे। इसके लिए लड़को वालों से लिखित दस्तावेज़ में साइन भी कराया गया हैं।

गौरतलब है, लड़की के इस फैसले में उनका परिवार उनके साथ हैं, साथ ही उनका कहना हैं, कि आगे भी जैसा उनकी बेटी चाहेगी वैसा ही होगा।