इन देशों में लोगों के सिर चढ़कर बोलता है, बॉलीवुड का जादू….

0
619
Indian songs Popularity

Indian songs Popularity: ज़िन्दगी किचन में रखे उन मसालों की तरह है, जहाँ पर आपको तीखा, चटपटा, खट्टा मीठा हर तरह का जायका मिलेगा, और कई बार इन सबको मिक्स करके एक अलग डिश तैयार हो जाती है, कुछ इसी तरह है, हमारी ज़िन्दगी।

कभी खुशी , कभी गम, कभी उत्साह तो कभी दर्द में हो जाती है, यह आँखे नम, कभी हम भीड़ में होते है, तो कभी तन्हा टोटल मिला कर यह ज़िन्दगी हमे काफी कुछ सिखाती है, और दिखाती भी है, इन सारी सिचुएशन के बीच हमें चाहिए होता है, कोई ऐसा जो हमें समझें ऐसे में हमारी ज़िन्दगी में बेहतरीन रोल प्ले करते है, बॉलीवुड के गाने जहाँ पर आपको आपकी सिचुएशन से जुड़ा हर गाना मिल जायेगा।

वैसे भी एक रिसर्च के मुताबिक जब हम अपनी परिस्थिति के अनुसार कोई गाना सुनते है, तो उसके बोल सुन कर ऐसा महसूस होता है, कि यह गाना तो हमारे लिए ही है, और फिर कहीं ना कहीं वो गाना हमारे मूड को फ्रेश करने में एक अहम किरदार निभाता है।

Indian songs Popularity

यह तो कई बार साबित हो चुका है, अपने भी जरुर महसूस किया होगा की स्ट्रेस भागने का सबसे बेहतरीन तरीका होता है, म्यूजिक। फिर बात हमारे बॉलीवुड म्यूजिक की हो तो क्या कहना यहाँ पर एक से एक लाज़वाब गाने शानदार और सुरीली आवाज़ में सुनाने को मिलते है। शायद यही वजह है, कि बॉलीवुड के गाने से हम सभी इतना लगाव महसूस करते है।

लेकिन खास बात तो यह है, की सिर्फ हम ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के गानों का सुर इन देशों में भी लोगों के दिलों और जुबां पर छाए रहते हैं।

Indian songs Popularity : तो आइए जानते है, उन देशों के बारे में जहां पर गुनगुनाएं जाते है, बॉलीवुड के गाने…..

Indian songs Popularity:पाकिस्तान

‘दुनिया में कितनी है, नफ़रतें फिर भी दिलों में चाहतें’ यह लाइन इस देश के लिए बिल्कुल सही साबित होती है। वो देश जिसे हम सभी कहीं ना कहीं खार खाए बैठे है, पाकिस्तान का जिक्र होते ही हम सभी के दिमाग में गुस्सा, आक्रोश या दिल में देश भक्ति जाग जाती है। हम ही नहीं बल्कि ऐसा ही कुछ रिएक्शन होता है, पकिस्तान का भी जब बात भारत की हो। वहीं पकिस्तान और हिन्दुस्तान की लड़ाई के बीच कई बार फ़िल्मी दुनिया के लोग भी फँस जाते है।

Indian songs Popularity

लेकिन बावजूद इतनी नफरतों के पकिस्तान के लोगों के दिलों में हमारे बॉलीवुड के लिए प्यार पनपता है। तभी तो पकिस्तान का नाम भी उस लिस्ट में शुमार है, जहाँ पर बॉलीवुड सिनेमा और गानों के लिए लोगों के अंदर दीवानगी देखने को मिलती है।

Indian songs: तुर्कमेनिस्तान

हर देश के नियम कानून अलग है, कहीं पर आज़ादी है, तो कई पर हर बात में पाबंदी। इन्हीं पाबंदियों में आता है, एक देश तुर्कमेनिस्तान जिसे तुर्कमेनिया भी कहा जाता है। यहां पर कई चीज़ों पर रोक टोक है, फोटोग्राफी से लेकर इस देश में नागरिकों को खुलकर बोलने की भी आजादी नहीं है। लेकिन हाँ, सुनाने की पूरी आज़ादी है, और इस आज़ादी का यह लोग खुल कर फायदा उठाते है, तभी तो यहाँ के लोग भारतीय गीतों के दीवाने है।

Indian songs Popularity

वैसे सही भी है, जहाँ पर स्ट्रेस हो वहाँ हमारे इंडियन गाने स्ट्रेस को कम करने का काम बेहरतीन तरीके से करते है। अब गाने गुनगुनाते है, यानि की फिल्में भी देखते होंगे जी हाँ यहां के लोगों को भारतीय फिल्में काफी पसंद हैं। सिर्फ फिल्में ही नहीं यहाँ के कई लोग हमारी बोली भाषा को भी अपनाना चाहते है। इसलिए तुर्कमेनिस्तान के कई स्कूलों में बच्चों को हिंदी भी पढ़ाई जाती है।

Indian songs Popularity: बांग्लादेश

साल 1971 में पश्चिमी पाकिस्तान से पूर्वी पाकिस्तान अलग हुआ जो की आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। अलग देश होने के बावजूद बांग्लादेश के लोगों से हम कहीं ना कहीं एक अलग कनेक्शन महसूस कर पाते हैं। शायद यह एहसास हमारी तरफ से ही नहीं बल्कि बांग्लादेश के लोगों की तरफ से भी कायम है।

Indian songs Popularity

वैसे बांग्लादेश भी उन देशों में शामिल है, जहाँ पर बॉलीवुड की फिल्में और गाने काफी पसंद किये जाते है।

Best Indian songs: श्रीलंका

हमारे देश से 32 किलोमीटर की दूरी पर बसा है, वो द्वीप जिसका नाम श्रीलंका है। हालांकि 1972 तक इसका नाम सीलोन था, लेकिन 1978 में इस देश का नाम बदलकर श्रीलंका रख दिया गया। आस्था को लेकर श्रीलंका और भारत का एक गहरा नाता रहा है।

लेकिन अब श्रीलंका और भारत का एक ओर रिश्ता है, और वो रिश्ता है, म्यूजिक और बॉलीवुड इंडस्ट्री से लगाव का रिश्ता। जी हाँ, श्रीलंका में भी भारतीय फिल्में और म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रति लगाव देखने को मिलता है।