मैच में विराट कोहली को मिला दादी माँ का प्यार – IndVSBang ICC Cricket World Cup 2019

0
665
दादी माँ का प्यार

मंगलवार को भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच जीत कर जश्न मनाया। यह मैच में भारत ने बांग्लादेश को 28 रनों से हराया है। इस जीत के साथ साथ व्हीलचेयर पर बैठी 87 वर्षीय बूढ़ी महिला क्रिकेट फैंन आकर्षण का केंद्र रहीं।
मैच देखते ही देखते महिला इतनी फैमस हुईं कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली उनसे मिलने चले गए।

क्रिकेट के लिए ऐसी दिवानगी से सबको हैरान करने वाली इस महिला का नाम चारुलता पटेल है। व्हीलचेयर पर बैठी यह महिला तिरंगा लहराती नज़र आईं। ना सिर्फ विराट बल्कि रोहित शर्मा भी महिला से मिलने पहुँचे। सोश्ल मीडिया पर विराट के इस काम की चर्चा हो रही है। और महिला फैन को सोश्ल मीडिया पर फैन आफॅ द टूर्नामेंट भी कहा जाने लगा है।

अब इस मौके पर विराट कोहली की पत्नि अनुष्का शर्मा पीछे कैसे रहने वाली थीं। https://mobile.twitter.com/imVkohli/status/1146121514158190595/photo/1

असल में विराट ने दादी माँ के साथ अपने सोश्ल अकाउंट पर फोटो शेयर करी है जिस पर उनकी पत्नि अनुष्का ने दिल वाली ईमोजी लगाकर अपना प्यार दिखाया।

विराट ने फोटो के कैप्शन पर लिखा है कि इतने प्यार और सपोर्ट के लिए मैं अपने सभी फैंस को खास तौर पर चारुलता पटेल जी को शुक्रिया कहना चाहता हूं। चारुलता जी की उम्र 87 साल है और मैंने इनसे ज्यादा पैशनेट और क्रिकेट के लिए समर्पित फैन आज तक नहीं देखा।