केटी पेरी के वेलकम में जुटे बॉलीवुड सितारें, वायरल हुई वीडियो

0
368
Katy Perry Welcome Party

Katy Perry Welcome Party: देवियों और सज़्जनो आपको सूचित किया जाता हैं कि हॉलीवुड की फेमस पॉप सिंगर केटी पेरी अपनी साथी सिंगर दुआ लीपा के साथ इन दिनों भारत आई हुई हैं, और हम भारीतय तो अपनी मेहमान नवाज़ी के लिए मशहूर हैं। तो फिर इन दोनों मेहमानों की खातिरदारी में पीछे कैसे रह जाते। तो बता दें, केटी पेरी और दुआ लीपा के मुंबई पहुँचने के बाद जश्न का माहौल बना हुआ हैं।

करण जौहर के घर हुई वेलकम पार्टी….

बता दें, जहाँ इस वीकेंड केटी पेरी अपनी साथी सिंगर दुआ लीपा के साथ मिलकर मुंबई में धमाल मचाने की तैयारी में हैं। वहीं इन दोनों के स्वागत में करण जौहर ने अपने घर गुरूवार शाम ग्रैंड पार्टी रखी। साथ ही इस पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे मौजूद रहे।

केटी पेरी की इस वेलकम पार्टी में गौरी खान, कियारा आडवाणी, जैकलिन फर्नांडीस, अनुष्का शर्मा, अनन्या पांडे, करिश्मा कपूर आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और अर्जुन कपूर ने भी शिरकत की। इन सभी सितारों के अलावा और भी कई जानी-मानी हस्तियाँ भी करण जौहर के घर पार्टी में पहुंची थीं।

View this post on Instagram

#AliaBhatt #karanjoharparty

A post shared by ᴀ ᴘʀᴏᴜᴅ ᴀʟɪᴀɴᴀᴛᴏʀ ? (@hereforaliaabhatt) on

Katy Perry Welcome Party

वहीं अब पार्टी के दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिससे साफ नजर आ रहा हैं कि इस पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर मस्ती की। जहाँ एक वीडियो में जैकलिन फर्नांडीस, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और अर्जुन कपूर मस्ती करते नजर आ रहें हैं।

वहीं दूसरी ओर एक वीडियो में विजय देवराकोंडा, आलिया भट्ट और करण जौहर को केटी पेरी से बात करते देख सकते हैं। हालांकि इनकी बात करते वक़्त की यह वीडियो म्यूट हैं, लेकिन ऐसा लग रहा हैं जैसे यह किसी गंभीर विषय के बारे में बात कर रहे हैं।

गौरतलब हैं, पार्टी के दौरान की यह वीडियो और फोटोज से यह साफ नज़र आ रहा है कि अपनी बिंदास पार्टी के लिए बॉलीवुड में मशहूर करण जौहर की इस पार्टी में भी उनके घर पहुंचे सभी सितारों ने खूब मस्ती की।

Katy Perry Welcome Party

बता दें की पॉप सिंगर केटी पेरी की मुंबई आने की वजह उनका मुंबई में होने वाला वो कॉन्सर्ट हैं जो शनिवार-रविवार को होने वाला हैं। बहरहाल यह पहली बार नहीं हैं, जब केटी पेरी इण्डिया आई हैं, 7 साल पहले भी वो इंडिया आ चुकी हैं।