मॉडल गर्लफ्रेंड के प्यार में पति ने दी पत्नी की सुपारी : मौत

0
661
पत्नी की सुपारी

हाल ही में दिल्ली से एक ऐसी जानलेवा कहानी सुनने में आई है | जो की किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है | इस हत्यारी कहानी में वो सभी किरदार असली में मौजूद है जो एक फिल्म में देखने को मिलते है | प्यार और शादी को मजाक समझने वाले एक पति ने अपनी पत्नी को मारने के लिए इस हद तक गिर गया की उसने सुपारी के बदमाशों का सहारा लिया और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया | पूरा मामला जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे और शायद एक बार तो विशवास ना करने पर मजबूर हो जायेंगे पर यह सच में घटित हुआ है |

 जाने क्या है पूरा मामला ?

बाहरी दिल्ली के बवाना में एक जोड़ा रहता था | जिसमे पति पेशे से प्रॉपर्टी डीलर और पत्नी टीचर थी | आरोपी पति ने एक अवैध रिश्ते के चलते अपनी पत्नी को मरवा दिया है | इस पति की पहचान मंजीत नाम हुई है जिसका मॉडल एंजेल गुप्ता के साथ कई सालो से अफेयर था | पत्नी सुनीता को इसकी जानकारी थी पर जैसे तैसे वह अपनी जिंदगी काट रही थी | बढ़ते समय के साथ मंजीत और गुप्ता शादी करना चहाते थे पर सुनीता को ये मंजूर नहीं था और उसे मार दिया गया  |

 

कैसे हुआ पर्दाफाश ?

पेशे से सुनीता एक टीचर थी जो अपनी रोज़मर्रा की बातें एक निजी डायरी में लिखती थी जिसकी जानकारी मंजीत को नहीं थी | ओर उसी डायरी में सुनीता ने मॉडल एंजेल गुप्ता और अपने पति मंजीत के रिश्ते के बारें में भी लिखा था | पुलिस जांच पड़ताल के दौरान ये डायरी पुलिस के हाथ लग गयी और आरोपियों का पता लग सका |

क्यों जबरदस्ती मरवाया सुनीता को ?

आरोपी पति ने बहुत बार सुनीता से तलाक लेने को कहा था पर सुनीता हर बार इन्कार कर देती थी और उधर एंजेल गुप्ता मंजीत पर शादी का दबाव बनाने में लगी थी | इसी बात लेकर दोनों में हमेशा झगड़ा होता था | जिसके कारण आरोपी पति ने उसका मरना ज्यादा जरूरी समझा |

 

 कब और कैसे किया कत्ल ?

सुनीता का कत्ल बिलकुल ही फ़िल्मी अंदाज़ में किया है सुनीता को मारने के लिए एंजेल के मुहँ बोले पिता ने अपने ड्राइवर की सहायता से यु पी से भाड़े के गुंडों को बुलवाया वो भी 10 लाख रूपए में फिर जिस समय सुनीता स्कूल के लिए स्कूटी पर जा रही थी उसी वक्त रास्ते में उन बदमाशों ने सुनीता पर गोलियां बरसानी शरू कर जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी |