NetFlix: देसी गर्ल से सुपरहीरो बनी प्रियंका चोपड़ा- इस वेब सीरिज के जरिये करेंगी डिजिटल डेब्यू ….

0
382
वी कैन बी हीरोज

विदेशी बहु बनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने जलवे बिखेरती नजर आई हैं। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्ख़ियों में छाई रहती है। आये दिन उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती दिखाई देती है। लेकिन अब प्रियंका के चर्चा में आने की वजह बनी है, उनकी आगामी सीरिज ‘वी कैन बी हीरोज’। 

जी हाँ, प्रियंका जल्द नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरिज में सुपरहीरो की भूमिका निभाएंगी । जिसमे प्रियंका एक सुपर‍हीरो बनकर दुनिया को बुरे लोगों से बचाती नजर आएंगी।

बता दे, ‘वी कैन बी हीरोज’ सीरिज की कहानी सुपरहीरो पर आधारित है। इस सीरिज का लेखन रॉबर्ट रॉड्रिग्ज ने किया है। साथ ही इसका निर्देशन का कार्य भी डायरेक्ट रॉबर्ट रॉड्रिग्ज द्वारा किया जाएगा।

खबरों के अनुसार ‘वी कैन बी हीरोज’ कि कहानी एलियन इनवेडर्स पर आधारित है। जिसमे एलियन पृथ्वी के सुपरहीरोज़ को किडनैप कर लेते है। जिसके बाद सभी सुपरहीरोज़ के बच्चे एकजुट हो अपने पेरेंट्स को बचाने की कोशिश करते नजर आएंगे।

इस सीरीज में प्रियंका के अलावा क्रिस्टियन स्लेटर, याया गोसलीन, अकीरा अकबर, एन्ड्रयू डियाज, एंजी वॉकेन, बॉयड हॉलब्रुक, नथान ब्लैयर, संग कैंग, विवियन लायरा ब्लैयर, एंड्रियाना बैराजा हाला फिनली, लोटल ब्लॉसम, और क्रिस्टोफर मैकडॉनल्ड जैसे कलाकार नजर आएंगे।

बात करे, देशी गर्ल के बॉलीवुड में कमबैक की तो। लम्बे वक़्त से बॉलीवुड से दूर रहने के बाद। अब बहुत जल्द प्रियंका ‘द स्काई इज पिंक’ मूवी से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में साथ प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सुरेश सर्राफ मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म शोनाली बोस के निर्देशन में बनाई जाएगी। बता दे, फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ 11 अक्टूबर 2019 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी होगी।