Nobel Award से नवाज़े गए इस देश के प्रधानमंत्री, संघर्ष को सुलझाने के लिए सराहे गए

0
394
Nobel Award

Nobel Award:- इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को Nobel Peace Award से नवाज़ा गया है। यह अवार्ड उन्हें उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ हुए संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया है। इस बात की जानकारी नोबेल कमेटी ने दी है।

इस पुरस्कार में जुड़ी ने बताया कि इथियोपिया के प्रधानमंत्री शांति और अंतराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के लिए व विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए यह सम्मान दिया गया है।

साल 2018 के लिए 10 अक्टूबर को पोलिश लेखिका ओल्गा टोकारकजूक को साहित्य में Nobel Award दिया गया। साल 2019 के लिए साहित्य का Nobel Award ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को यह अवार्ड से नवाज़ा गया।

Nobel Foundation ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में Nobel Award के विजेताओं के नाम घोषित किए।

इसके साथ 9 अक्टूबर को केमिस्ट्री के लिए अमेरिका के जॉन बी. गुडइनफ, इंग्लैंड के एम. स्टैनली विटिंघम और जापान के अकीरा योशिनो को संयुक्त रूप से यह अवार्ड दिया गया। केमिस्ट्री के लिए Nobel Award लिथियम-आयन बैटरी का विकास करने के लिए दिया गया है।

भौतिकी यानी फ़िज़िक्स का Nobel Award कनाडाई-अमेरिकी एस्ट्रो-फिज़िसिस्ट जेम्स पीबल्स, स्विस एस्ट्रो-फिज़िसिस्ट मिशेल जी.ई. मेयर और स्विस अस्ट्रोनॉमर डिडिएर क्वेलोज को दिया गया। जेम्स पीबल्स को यह पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया। इस पुरस्कार की आधी राशि जेम्स को दिए जाने की घोषणा की गयी वहीँ आधी राशि को अन्य दोनों वैज्ञानिकों में बारबार बांटा जाएगा।

चिकिस्ता के क्षेत्र में सोमवार, 7 अक्टूबर को अमेरिका के विलियम जी. कायलिन जूनियर और ब्रिटैन के ग्रेग एल. सेमेन्ज़ा और सर पीटर जे. रेटक्लिफ़्क़ को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। मानें तो, इन वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि ऑक्सीजन का स्तर किस तरह हमारे सेलुलर मेटाबॉलिज़्म और शारीरिक गतिविधियों को बहुत प्रभावित करता है। करी गई खोज में यह भी पता लगाया गया है एनिमिया, कैंसर और अन्य बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में रणनीति बनाने का रास्ता साफ़ हुआ।