बुज़ुर्ग महिला को ‘डायन’ बताया और किया गया ऐसा काम, बेशर्मी की सारी हदें हुईं पार

0
477

Old lady ‘witch’ in Himachal Pradesh:-हम लोग अपने माँ-बाप को भगवान का दर्जा देते हैं। उनके बुढ़ापे के लिए सहारा बनते हैं। माँ-बाप का नाम आते ही सब दिल पिघल जाते हैं। हम कभी कहीं जा रहे हों, तो किसी बुज़ुर्ग को रोड पार करते देखते हैं तो उन्हें मदद करा देते हैं। उनके लिए छोटे-मोटे काम कर देना, मानों दिल खुश हो जाता हो।

‘डायन’ बताकर पोती कालिख और पहनाई जूतों की माला

हिमाचल प्रदेश के एक गाँव में बुज़ुर्ग महिला के साथ बेहद शर्मनाक कर देने वाली हरकत की गई। एक गाँव में 81 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला को ‘डायन’ बताकर, उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। सूत्रों के मुताबिक़, लोगों ने उस महिला पर जादू-टोना करने के शक्क में, मुँह पर कालिख पोती और गले में जूतों की माला पहनाकर पुरे गाँव में घुमाया।

Old lady 'witch' in Himachal Pradesh
Old lady ‘witch’ in Himachal Pradesh

यही नहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो बुरी तरह वायरल हो रही है। जो भी इसे देख रहा है, सीधे इस घटना को शर्मनाक बता रहा है। इस मामले की सुचना पुलिस को मिली और अभी तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है। 

कहाँ का है यह मामला ?

हिमाचल प्रदेश का मंडी, प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। यहाँ, सरकाघाट के समाहल गाँव में इस घटना के बाद से बुर्जुर्ग महिला आहत में है। प्रदेश ही नहीं, देश में भी इस घटना के बारे में चर्चा हो रही है। घटना के बाद, बुज़ुर्ग महिला अपनी बेटी के पास हमीरपुर चली गई है।

कहा जा रहा है, पिछले 48 घंटों में से महिला ने एक भी शब्द नहीं बोला है और न ही वह कुछ खाना खा पा रही है। यह घटना है, 6 नवंबर की है। कहा जा रहा है, महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है और यह महिला धार्मिक प्रवति की हैं।

महिला की एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। असल में, स्थानीय देवता के कुछ भक्तों ने महिला के बारे में अफवाहें फैलानी शुरू कर दी थीं। गाँव के लोग उसे ‘डायन’ कहने लगे थे।

Old lady 'witch' in Himachal Pradesh
Old lady ‘witch’ in Himachal Pradesh:- https://www.bbc.com/hindi/india-50369274

इससे पहले, बिहार में भी इसी साल जुलाई में एक महिला के साथ इसी तरह व्यवहार किया गया था। 70 साल की बुज़ुर्ग महिला को डायन बताकर लोगों ने मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया था।

इस मामले में 21 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

बहरहाल, महिला ने इस मामले में पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। लेकिन, कुछ लोगों ने महिला के शिकायत पत्र को ही फाड़ दिया था। इसके बाद लोगों ने महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इस मामले में 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

धोखाधड़ी में महिला ने गंवाए 85 हज़ार रुपए, मुंबई के एक रेस्त्रां के नंबर पर किया था कॉल

ऐसी काफी खबरें आईं थी जिसमें किसी के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत की गयी हो। कई उदाहरण हैं, जिन्हें सुन कर हर कोई काँप जाए। बिहार के रोहतास जिले में भी एक महिला को डायन बता कर, उसकी जीभ काट दी गयी। बिहार के ही नवादा जिले में माँ-बेटी को डायन होने के शक में बंधक बना कर रखा गया।

अंधविश्वास का यह गंदा खेल ऐसा जाल है, जिसमें कोई भी आसानी से आजाता है। बस, दो-चार बातों पर नमक-मिर्ची लगाने की देरी होती है। इस जाल में लोग फँसते और फंसाते चले जाते हैं। हमारे देश में भगवान के नाम पर बच्चों की बलि चढ़ा दी जाती है। पशु-पक्षियों भी भगवान के लिए अपनी जान गँवा देते हैं।