अर्जुन कपूर की फिल्म ‘पानीपत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज- ट्रेलर ने दिलाई बाजीराव मस्तानी की याद

0
549
Panipat Trailer Review

Panipat Trailer Review: संजय दत्त, कृति सेनन और अर्जुन कपूर, स्टारर फिल्म ‘पानीपत’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त एक अलग अंदाज़ में नजर आए। यह फिल्म लगान, स्‍वदेश और जोधा अकबर जैसी सुपर हिट फिल्म का निर्माण कर चुके आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही हैं।

ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है, कि इस फिल्म में आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला हैं। ट्रेलर में स्टार्स भी बेहद अलग अवतार में नजर आ रहें है। तो चलिए जानते हैं कि इस जबरदस्त एक्शन मूवी के ट्रेलर में क्या है खास और क्या है कमी?

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘पानीपत’, हरियाणा के पानीपत में हुए तीसरे युद्ध पर आधारित है। यह वो युद्ध है, जो अब्दाली और मराठाओं के बीच 14 जनवरी 1761 में लड़ा गया था। यह वो लड़ाई है, जो 18वीं शताब्दी की सबसे खास लड़ाई मानी जाती हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर सदाशिव राव भाऊ के किरदार में नजर आएंगे, और उनकी दूसरी पत्नी पार्वती बाई का किरदार निभा रही हैं कृति सेनन। साथ ही अफगानिस्तान के क्रूर राजा अहमद शाह अब्दाली के किरदार में दिखाई पड़े संजय दत्त।

Panipat Trailer Review
Panipat Trailer Review

कैसा है ट्रेलर?

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के ट्रेलर की पहली झलक को देख कर एक पल को लगा जैसे कि हम संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत और बाजीराव मस्तानी को देख रहें है। इसकी वजह हैं अर्जुन कपूर का सदाशिव राव भाऊ का किरदार जिसे देख बाजीराव के रणवीर सिंह याद आ रहें हैं। वहीं पार्वती बाई के किरदार में कृति सेनन भी बाजीराव मस्तानी की काशीबाई यानि प्रियंका चोपड़ा जैसी नजर आ रही हैं।

Panipat Trailer Review
Panipat Trailer Review

हालांकि, अर्जुन में ना ही रणवीर जितना एग्रेशन दिखा, ना ही कृति सेनन के चेहरे पर वो भाव आ सके जो आने चाहिए थे। लेकिन एक किरदार है, जिसने ट्रेलर में जान डाल दी और वो किरदार है, फिल्म में अफगानिस्तान के एक क्रूर राजा अहमद शाह अब्दाली के किरदार निभा रहें संजय दत्त। जिनका मकसद है, हिंदुस्तान पर कब्ज़ा करना। वहीं हिंदुस्तान की रक्षा करने की ज़िम्मेदारी हैं, अर्जुन कपूर के हाथ जिसमें उनका साथ निभएंगी उनकी दूसरी पत्नी पार्वती बाई यानि कृति सेनन।

बता दें, यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो कि 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली हैं। फिल्म में संजय दत्त, कृति सेनन और अर्जुन कपूर के अलावा मोहनीश बहल, जीनत अमान भी अहम रोल में नजर आए।

यहाँ देखें ट्रेलर

Panipat Trailer Review