अब पैसों में बिक रही है सांसें, अपनी राजधानी में है ऑक्सीजन की यह बढ़िया दुकान

0
462
Pay for Oxygen in the Capital

Pay for Oxygen in the Capital:- लोगों को यह बातें बनाते तो देखा है कि कुछ समय बाद सांसें भी कीमत में मिलेंगी। तब तो बहुत से लोगों ने यह सोचा होगा कि “क्या यार, क्या फालतू बात करते हो? ऑक्सीजन कब से पैसों में बिकने लगी। ऑक्सीजन तो वातावरण में कब से है। कोई पागल ही होगा जो यह बातें करता होगा।”

“हद है, मतलब कुछ भी सोचना, समझना होता है नहीं तुम्हें।” ऐसी तर्क-बेतर्क वाली बातें सुनी होंगी। लेकिन, एक प्रश्न यह दिमाग में बहुत दिनों से सर दर्द बन रहा है कि अगर देश जलवायु परिवर्तन जैसी बिमारी से ग्रस्त है, तो हो सकता है कि सच में ऑक्सीजन की ‘बिक्री’ न होने लगे ?

देश की राजधानी, यूँ तो हर चीज़ के लिए फेमस है, घर, गाड़ी, खाना, पहनना, घूमना, और दोस्त बनाना। सब कुछ मिलता है यहाँ। छोटी से छोटी चीज़ हो या बड़ी से बड़ी। सब Available है यहाँ। जनाब अब, ऑक्सीजन भी यहाँ उपलब्ध है। कैसे, हम बताते हैं ऐसे –

ऑक्सीजन की दूकान – Oxy Pure Bar

Pay for Oxygen in the Capital:- अब राजधानी में एक और सुन्दर सी दूकान खुल चुकी है। दूकान का नाम है, Oxy Pure Bar. यहाँ ऑक्सीजन बेची जाती है। नहीं यकीन मान रहे तो खुद देख लीजिये और हो सके तो साफ़ ऑक्सीजन भी ले ही आइए। क्योंकि बहुत से लोग इस बार में शुद्ध ऑक्सीजन लेने पहुँच रहे हैं।

इस Oxy Pure Bar के Director हैं, Bonny Irengbam. वह कहते हैं, ‘हमारे पास सात तरीके की अरोमा है। जिसमें लेमनग्रास, ऑरेंज, दालचीनी, स्पीयरमिंट, पुदीना, नीलगिरी और लेवेंडर हैं। कस्टूमर अपनी-अपनी चॉइस के अरोमा को पसंद करते हैं।’

इस बार में 15 मिनट के लिए 299 रुपए लिए जाते हैं, प्योर और हैल्थी ऑक्सीजन दी जाती है। इसके साथ 499 रुपए में भी अरोमा इनके पास है। इस बार में जो भी कस्टमर आते हैं, उन्हें पहले Oxy Pure के बारे में बताया जाता है। अस्थमा या ब्रोंकाइटिस जैसी बिमारी वाले लोगों के लिए यह अरोमा ठीक नहीं है, तो उन्हें मना कर दिया जाता है।

फेसबुक के मालिक सीक्रेट काम करते पकड़े गए, हो सकता है नया आविष्कार

Pay for Oxygen in the Capital:- बार के संचालक, बोनी का कहना है कि उन्होंने यह कांसेप्ट विदेशों में देखा था और जिस तरह से दिल्ली की हवा खतरनाक बनती जा रही है उसे देखते हुए उन्होंने इस कांसेप्ट को प्लान में बदल दिया। चलिए, यह अच्छा हुआ कि कहीं तो साफ़ और शुद्ध हवा है। इस बार में अब लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। हो भी क्यों न, क्योंकि हमने दिल्ली की हवा में ज़हर जो घोल दिया है।

इस बार में कस्टमर अपनी पसंद की अरोमा चुनते हैं, उन्हें फिर वही अरोमा की ऑक्सीजन ट्यूब दी जाती है। इस ट्यूब में एक पतला-सा पाइप जुड़ा हुआ होता है, जिसकी मदद से कस्टमर साफ़ हवा के मज़े ले पाते हैं। एक बात और, इस बार में एक व्यक्ति एक दिन में एक बार ही इस तरह की ऑक्सीजन ले सकता है। है न गज़ब।

बहुत से फायदों वाली है यह oxygen

Pay for Oxygen in the Capital:- अब इस ऑक्सीजन के फायदों के बारे में भी जान लीजिये। इस ऑक्सीजन को लेने से शरीर में स्फूर्ति मिलती है और चिड़चिड़ापन दूर होता है। रात में बढ़िया मस्त नींद का आनंद भी लिया जा सकता है। इस प्योर ऑक्सीजन से बॉडी में अलग ही ग्लो आ जाता है। डिप्रेशन और डाइजेशन जैसी समस्या का हल भी मिल जाता है।

Pay for Oxygen in the Capital:- अब अगर इन परेशानियों से पीड़ित आप भी हैं तो आपकी इस परेशानी का हल यहाँ हैं। क्योकि दिल्ली की हवा का AQI लेवल तो लाल बत्ती दिखा चूका है।