पोलका डाॅट वाली बिकनी में नज़र आईं टीवी अदाकारा, पति संग मना रही हैं छुट्टियाँ

0
374
द्रष्टि

टेलीविजन की दुनिया का जाना माना चेहरा हैं – द्रष्टि धामी। ‘मधुबाला-एक इश्क, एक जूनून’, ‘परदेस में है मेरा दिल’, ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ जैसे शोज़ में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी यह अभिनेत्री इस समय छुटि्टयां बिता रही हैं। वो अभी अपने पति नीरज खेमका के साथ स्पेन में हाॅलीडे बना रही हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे फैंस का सपोर्ट रखने वाली द्रष्टि ने हाल ही में फोटोज़ शेयर की हैं। जिनमें वो बेहद ग्लेमरस नजर आ रही हैं।

ब्लैक कलर की पोल्का डाॅट के डिज़ाइन वाली बिकनी में फोटो लगाते हुए, द्रष्टि ने लिखा “Breathtaking! You said sea?” बिकनी में द्रष्टि काफी हाॅट लग रही हैं। उनका फिगर भी काफी अच्छा लग रहा है। उनकी इन फोटोज को देखकर उनके चाहनेवाले अच्छे कमेंटस कर रहे हैं। द्रष्टि के सोशल मीडिया पेज को देखें तो आपको कई खुबसुरत फोटोज़ नज़र आ जाएंगी।


एक बार फिर से पापा बने अर्जुन रामपाल, घर आया नन्हा राजकुमार

अर्जुन रामपाल एक बार फिर से एक प्यारे से बेटे के पिता बन गए। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रीला डिमेट्रिडेस ने एक बेबी बाॅय़ को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रीला लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही गैब्रीला के प्रेग्नेंट होने की खबर अपने फैंस को दी थी।

खबर मिलते ही उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाई देना शुरु कर दिया है। मुंबई के हिंदुजा हाॅस्पिटल में गैब्रिला ने बच्चे को जन्म दिया।

खबर देने वाली जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता हैं, जिन्होंने अपने टवीटर अकाउंट पर टवीट किया – आपके यहाँ खुशियां की आहट के लिए बधाई, अर्जुन रामपाल

यह कपल पिछले एक साल से एक दुसरे को डेट कर रहा है। इस साल की शुरुआत में ही अर्जुन ने इंस्टाग्राम के जरिए एक पोस्ट में गैब्रीला के प्रेगनेंट होने की खबर दी थी।

अर्जुन की पहली पत्नि मेहर जेसिया हैं जिनसे उनके दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। दोनों बेटियां अपने पापा के बेहद करीब हैं और वो अपने छोटो भाई से मिलने अस्पताल भी आई थीं। अर्डुन और मेहर काफी वक्त से अलग रह रहा हैं और दोनों ने तलाक लेने का ऐलान भी कर दिया था। बहरहाल दोनों का तलाक अभी नहीं हुआ है।