अनुष्का के साथ रिलेशनशिप पर प्रभास का बयान आया सामने

0
328
बाहुबली प्रभास

टॉलीवूड के दिग्गज अभिनेता प्रभास ने अपने रिलेशनशिप पर अब खुलकर बात की है। असल में, पिछले कई दिनों से प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रिलेशनशिप में होने की खबर सुर्ख़ियों में अपनी जगह बनाये हुए है। हालांकि इन खबरों को लेकर अब तक कोई भी बयान सामने नहीं आया था। पर अब इस खबर पर प्रभास का बयान सामने आया है।

तेलुगु सुपरस्टार प्रभास ने हाल में ही मुंबई में दिए एक इंटरव्यू में अपने अनुष्का के रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। प्रभास ने इंटरव्यू में बताया है कि अनुष्का और उनके बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता हैं। साथ ही उन्होंने कहा अगर उनके और अनुष्का के बीच रिलेशनशिप जैसा कुछ भी होता। तो ये बात मीडिया के नज़रो से नहीं बच पाती है। मीडिया उन्हें कभी ना कभी एक साथ डेट पर जाते हुए स्पॉट कर लेती।

आपको बता दे, जब प्रभास यह सवाल करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी पूछा गया था। तो इसका जवाब प्रभास की जगह राणा और राजामौली ने दिया था। उन दोनों ने बताया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। यह महज अपवाह है, दोनों सिर्फ दोस्त हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करे तो, प्रभास की फिल्म ‘साहो’ चर्चा में है। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार नजर आएंगी। ‘साहो’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म ‘साहो’ 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।