अब ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के लिए सम्मानित होंगे पीएम मोदी – पढ़िए

0
486
प्लास्टिक

प्रधानमंत्री मोदी एक और पुरूस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। अब पीएम मोदी को अमेरिका के दौरे पर यह पुरूस्कार दिया जाएगा। यह पुरूस्कार और कोई नहीं बल्कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के लिए ही दिया जाएगा। अमेरिका की बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की और से यह पुरूस्कार दिया जाएगा। इस खबर के बारे में केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट करके दी है। उन्होंने लिखा है कि

यह पहले मौका नहीं है, इससे पहले भी पीएम मोदी को अंतर्राष्ट्रीय तौर पर ऐसे कई सम्मान मिल चुके। जो कि देश के लिए काफी गर्व की बात है। इससे पहले उन्हें सऊदी अरब और बेहरीन से भी सम्मान मिल चूका है।

बीजेपी कार्यालय में नहीं दिखेंगी अब प्लास्टिक की बोतल

इसी के साथ दिल्ली में स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्य कार्यालय में पल्स्टिक की बोतलों पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया। अब नेताओं के कमरों में प्लास्टिक की बोतलों की जगह जग और पेपर कप्स दिखाई देंगे। साथ ही, मुख्यालय के परिसर में कुछ जगहों पर आने वाले लोगों के लिए मशीनें भी लगाईं जायेंगी। इसके लिए रविवार को ही आदेश भेज दिया गया था, लेकिन इसका असर सोमवार को दिखाई दिया।

आपको बता दें, आने वाली 2 अक्टूबर यानी गाँधी जयंती के दिन देश में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध लगा दिया जाएगा। जिसके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण में कहा था। जाहिर है, पीएम की इस पहल को लेकर पार्टी ने अपना कर्तव्य निभाना शुरू कर दिया है। और इस फैसले को खुद पर पारित करना शुरू कर दिया। पीएम मोदी के इस फैसले से जनता काफी सहमत नज़र आ रही है। प्लास्टिक के इस्तेमाल के बाद उसे ख़त्म करने में हज़ारों साल लग जाते हैं। जो की धरती ही नहीं धरती पर रहने वाले हर प्राणी के लिए हानिकारक है।

एक बार के इस्तेमाल में आने वाली प्लास्टिक जैसे कि प्लास्टिक बैग, बोतल, स्ट्रॉ आदि, कचरे में डाल दी जाती हैं। या फिर उन्हें किसी न किसी नाले में बहा दिया। जिसके बाद यह कई बड़े नालों से गुजरती हुई समुद्र में जा कर गिरती हैं। जिन्हें समुद्री जीव अपने लिए खाना समझ कर खाने लग जाते हैं। जिसके कारण कई जीव बेमौत मारे जाते हैं। अतः इस समस्या के हल के लिए देश ने यह बड़ा क़दम उठाया।

मुंबई में हुई बीजेपी की बैठक में सहयोगी पार्टी नहीं रही मौजूद

इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई में एक बैठक करी। इस बैठक में महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे। लेकिन इस बैठक में भाजपा की सहयोगी पार्टी मानी जाने वाली महाराष्ट्र की सबसे मजबूत पार्टी शिवसेना शामिल नहीं हुई। कहा जा रहा है की यह बैठक सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ही थी।

रविवार को अमित शाह फडणवीस की महाजनादेश यात्रा की एक रैली में भी सम्बोधित किया। माना जा रहा है यह यात्रा आने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले एक अभियान के तौर पर भी था। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। तो इससे पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि इस बैठक में शिवसेना के नेता भी शामिल रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं था। साल 2014 में हुए चुनाव में दोनों पार्टी अलग होकर चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें भाजपा ने 288 सीटों में से 121 सीटों को जीत कर अपना कब्ज़ा जमाया था।