पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन- दुःख में डूबा पूरा भारत देश

0
499
सुषमा स्वराज

बीजेपी की मुख्य नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में 67 वर्ष की आयु में हुआ देहांत। आज देर शाम दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। खबरों के मुताबिक़,पांच डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद सुषमा स्वराज को बचाने में रहे नाकाम। आपको बता दें, पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज लम्बे अरसे से चल रही थी बीमार जिस वजह से उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में नहीं लिया था भाग। ख़बर आने के बाद से, एम्स अस्पताल के बहार लोगों की भीड़ जमा हो चुकी हैं। 

सूत्रों की माने तो, कल 11 बजे तक सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को उनके घर पर रखा जाएगा। उसके बाद 12 से 3 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी पार्टी ले जाया जाएगा। फ़िर 3 बजे लोधी रोड के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें, स्वर्गवासी सुषमा स्वराज को भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। स्वर्गवासी सुषमा स्वराज ने भारत देश के प्रति पूरी निष्ठा से अपना फ़र्ज़ निभाया। वो एक ऐसी नेता थीं, जिनके काम की तारीफ़ ना की सिर्फ़ पक्ष के लोग बल्कि विपक्ष के लोग भी करते नज़र आते थे।

सुषमा स्वराज सबसे लोकप्रिय नेता में से एक थी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी सक्रिय रहती थीं, ताकि लोगों की परेशानी सुन सकें और सुलझा सकें। ट्वीटर पर आम लोगों की बातें सुनकर वो हमेशा उनका ज़वाब दिया करती थी।

सुषमा स्वराज के निधन के बाद से पूरा देश शोक मना रहा हैं। सुषमा स्वराज के देहांत की खबर के बाद लोग लगातार उनके आख़िरी ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते नज़र आ रहे हैं। असल में यह ट्वीट सुषमा स्वराज को एम्स ले जाने से महज तीन घंटे पहले किया गया था। इसमें उन्होंने अनुच्छेद 370 के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए सरकार के इस फ़ैसले पर अपनी ख़ुशी जताई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर शोक जताते हुए किया ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कहा – यह पुरे भारत के लिए बेहद दुखद समाचार है। वो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत थीं।