Rafale – जानें उन खूबियों और तकनीकों के बारे में, जो बनाएंगे भारत को सशक्त

0
363
Rafale

Rafale – सोमवार को देश ने विजयदशमी का पर्व धूम-धाम से मनाया। एक बार फिर अच्छाई की जीत हुई और बुराई की हार। एक बार फिर भगवान राम ने रावण का वध किया। और एक बार फिर, सारा प्रांगण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इसके साथ देश में 87वां ‘Air Force Day’ भी मनाया गया। हर साल देश में 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस बनाया जाता है। साल 1932 को 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस घोषित किया गया। इस दिन वायुसेना एक भव्य परेड और एयर शो का आयोजन करती है।

वहीं, फ्रांस ने पहला अत्याधुनिक लड़ाकू विमान भारत को सौप दिया। फ्रांस से ख़रीदे गए 36 Rafale लड़ाकू विमानों में से एक विमान मंगलवार को भारत में आ गया है। फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम स्थित मेरिनियाक में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरैंस पार्ले के साथ पहुँचे भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ‘Rafale’ सौंपा गया।

पूजन के बाद रक्षा मंत्री ने नए विमान राफेल पर बैठकर करीब 35 मिनट की उड़ान भी भरी।

Rafale का पहला जेट RB 001 जब भारत को सौंपा गया तो भारतीय रक्षा मंत्री ने उसकी ‘शास्त्र पूजा’ करी। यह तो सभी जानते हैं, विजयदशमी के दिन शस्त्रों का पूजन किया जाता है। रक्षा मंत्री ने विमान पर ॐ बना कर उसका पूजन किया। यही नहीं, उसके लिए नारियल भी फोड़ा गया और विमान के पहियों पर नींबू भी रखे गए।

रक्षा मंत्री ने विमान पर ॐ बना कर उसका पूजन किया।

फ्रांस राष्ट्रपति से मिले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के साथ कई मुद्दों पर बात की थी। रक्षा मंत्री ने इस यात्रा के बारे में कहा कि इस यात्रा का मकसद भारत और फ्रांस के बीच ‘रणनीतिक साझेदारी’ को आगे ले जाना है।
इसके साथ उन्होंने राफेल बनाने वाली दसॉल्ट एविएशन की इकाई का दौरा भी किया था।

Rafale शब्द का अर्थ है – आंधी। इस जेट में दो इंजन लगे हैं। कहा जा रहा है की यह विमान चौथी पीढ़ी का विमान है। इस विमान की खासियत यह है कि लंबी दूरी तक मार सकता है और यह नेवी के लिए भी कारगर साबित होगा। इसके साथ यह स्टील्थ तकनीक से भी लेस है जो कि आसानी से रडार सिस्टम को भी चकमा दे सकती है। यह विमान 2,222 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार और 50 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई भरने के काबिल है। इस विमान के उड़ान भरने के दौरान भी फ्यूल भरा जा सकता है।