राजकुमार की फिल्म रागिनी एमएसएस का वीडियो वायरल, क्या है वजह?

0
403

Rajkumar Rao Ragini MMS Video Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजकुमार राव अपने लाजवाब अभिनय के लिए जाने जाते है। उनकी डेब्यू फिल्म लव सेक्स एंड धोखा थी। इस फिल्म के ज़रिये उन्होंने इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। यह वो फिल्म थी जिसमें राजकुमार को न्यूड सीन देना पड़ा था। इस सीन की वजह से यह फिल्म और राजकुमार दोनों ही काफी चर्चा में रहें।

वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब राजकुमार राव से इस सीन को लेकर सवाल पूछा गया तो- उन्होंने बताया की जब फिल्म लव सेक्स एंड धोखा के डायरेक्टर दिबाकर ने कहा कि उन्हें इस फिल्म के लिए एक न्यूड सीन करना होगा। तब राजकुमार कुछ देर तक क्या बोलें नहीं समझ पाए थे। हालांकि उन्होंने कुछ देर बाद यह सोचते हुए हाँ कहा की यह उनका काम है, और उन्हें अपने काम के लिए यह करना होगा।

Rajkumar Rao Ragini MMS Video Viral
Rajkumar Rao Ragini MMS Video Viral

बहरहाल जब कुछ देर बाद उन्हें घर वालों का ख्याल आया। तो वो थोड़े कंफ्यूज हुए की आखिर वो इस बारे में अपने घर वालों को कैसे बताएंगे, और जब बताएंगे तो घर वालों का क्या रिएक्शन होगा।

हालांकि राजकुमार राव ने बताया की उनके घरवाले काफी अंडरस्टैंडिंग है। जब राजकुमार ने अपने घरवालों को बताया की फिल्म के एक सीन में उन्हें न्यूड भी होना पड़ सकता है। तो सभी हैरान हुए लेकिन उन्होंने राजकुमार की बात सुनी और दोबारा कभी उस विषय पर बात नहीं की। गौरतलब है, राजकुमार ने नेहा धूपिया के शो फिल्टर नेहा सीजन 4 में ये बात कही थी।

बता दें, इस इंटरव्यू के बाद से राजकुमार की फिल्म रागिनी एमएसएस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो फिल्म में हुए राजकुमार के किसिंग सीन का वीडियो किल्प है। इस फिल्म में राजकुमार ने एक्ट्रेस कैनाज मोतीवाला के साथ इंटीमेट सीन दिए थे। फिल्म की प्रोड्यूसर थी टीवी की दुनिया की मास्टरमाइंड एकता कपूर। यह एक हॉरर फिल्म थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।  

Rajkumar Rao Ragini MMS Video Viral
Rajkumar Rao Ragini MMS Video Viral

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में 25 अक्टूबर को राजकुमार की फिल्म मेड इन चाइना रिलीज हुई है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ मौनी रॉय, सुमीत व्यास, गजराज राव, परेश रावल और बोमन ईरानी भी नजर आए।