सानिया मिर्ज़ा मालिक के घर आया बेटा,  पति शोएब ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

0
1155
सानिया

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा बनी माँ | जी हाँ पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने कल एक बेटे को जन्म दिया है | यह खुशखबरी शोएब ने अपने फैंस के साथ ट्वीटर पर साझा की | जैसे ही शोएब ने सोशल मीडिया पर बताया की उनके घर बेटा हुआ है तभी सोशल मीडिया पर बधाईयों की बरसात शुरू हो गई |

क्या लिखकर किया शोएब ने ट्वीट ?

शोएब मलिक ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा की बताते हुए काफी उत्साहित हूँ, लड़का हुआ है , और मेरी गर्ल (सानिया ) हर बार की तरह बिलकुल ठीक है और हमेशा की तरह शक्ति से खड़ी है | #अलहमदुल्लाह ! आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया | मलिक ने ट्वीट के साथ हैशटैग  #बेबी मिर्ज़ा मालिक का भी इस्तेमाल किया है |

 

सानिया ने दी थी माँ बनने की जानकारी !!

सानिया ने अपने माँ बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर 23 अप्रैल 2018 को दी थी और प्रग्नेंसी के दौरान उनसे बेबी के नाम का ज़िक्र हुआ था तो उन्होंने बताया था की शोएब और मेरे बच्चे का सरनेम मिर्ज़ामलिक होगा |

 

 कब हुई थी इन दो मुल्को के खिलाडियों की शादी ?

2009 में अपने बचपन के दोस्त के साथ सानिया की सगाई हुई थी पर किसी कारण वश शादी नहीं हो पाई थी | फिर 2010 में उनकी शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर खिलाडी शोएब से हुई | इस शादी के बाद दोनों को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा | पर दोनों ने दुनिया की परवाह किये बिना शादी कर ली और शादी के बाद सानिया और शोएब काफी बार अपने प्यार का इज़हार करते हुए सोशल मीडिया पर दिखे है | दोनों अपनी जिंदगी से बेहद खुश है और अब एक बेटे को भी जन्म दिया है और यह इनका पहला बच्चा है |

 

खाला बनी बहन !!

घर में आये नए मेहमान की खबर सुनकर सानिया की बहन अन्म मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर बहुत ही अनोखे अंदाज़ में ख़ुशी ज़ाहिर की अन्म ने लिखा की मैं खाला बन गयी हूँ भांजे का जन्म 30 अक्टूबर, 2018 को हुआ है |

खबरों के मुताबिक़ सानिया चाहती थी की डिलीवरी के बाद वे जल्द ही बैडमिंटन कोर्ट में वापसी करे उनके अनुसार वह 2020 में होने वाले टोक्यो ओलिंपिक में खेलने का प्लान कर रही है |

सोशल मीडिया पर चुटकी

सोशल मीडिया पर जन्मे बच्चे के नाम को लेकर काफी लोग चुटकी ले रहे है और नामकरण के लिए सी एम योगी को बुलवाने के लिए कह रहे है |