सपना चौधरी का डांस देखने के लिए, गवानी पड़ गयी जान

0
663
सपना चौधरी

भारत में ऐसे कुछ प्रसिद्ध कलाकार हैं जिनके दीदार के लिए उनके चाहने वाले कुछ भी करने को बेकाबू हो जाते है | लोगो में इन कलकारों को पास से देखने की इतनी उत्सुकता रहती है की बस किसी तरह उन्हें इस बात की भनक लगनी  चाहिये की उनका पसंदीदा कलाकार उनके आस पास के किसी क्षेत्र में फलाना दिन आ रहा है तभी वह शख्स अपने सारे मुख्य काम छोड़कर उस स्थान पर समय से पूर्व पहुंच जाता है | पर कभी कभी ये पागलपन किसी की जान भी ले सकता है इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता |

सपना गई बिहार, एक शख्स को भीड़ ने दिया मार

हरियाणा की मशहूर डांसर जो देश विदेश में तो अपने ठुमकों से कहर मचा ही रही है | इसी प्रसिद्धि के चलते बिहार में चल रहे छठ के महा उत्स्व में भी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सपना को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया | यह प्रोग्राम बिहार के बेगूसराय में किया जा रहा था तभी स्टेज पर सपना ने अपना जलवा बिखेरना शुरू ही किया था की लोगो की भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ने लगी जिसको काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज का सहारा लिया | पुलिस के डंडो से बचने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे और निचे गिरने लगे इसी दौरान एक शख्स की दबकर मौत हो गयी |

क्यों लेना पड़ा लाठी चार्ज का फैसला ?

शुरुआत में  सांस्कृतिक प्रोग्राम बिलकुल शान्तिपूर्ण तरिके से चल रहा था | धीरे धीरे हज़ारो की भीड़ लाखो में तब्दील होने लग गयी | यह लाखो की भीड़ सपना के स्टेज पर आते ही अपना आपा खोने लग गयी | और सुरक्षा के नज़रिये से लगाये गए स्टेज के पास बैरीकेडिंग को तोड़कर स्टेज पर आने की कोशिश करने लग गयी | तभी मौजूदा हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल ने लाठी चार्ज का फैसला लिया और जमकर लोगो पर लाठियां बरसाई |

इससे पहले भी हुआ है सपना के साथ ऐसा

आज सपना का डांस इस स्तर पर मशहूर है की सपना जहाँ जाती है लोग की भीड़ माक्खियों की भाँती दिखने लगती है | भुड़े, जवान, औरतें सपना के आवाज़ और ठुमकों को देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुँच जाते है | हरियाणा से निकल कर सपना और भी राज्यों में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस देने की कोशिश की है | पर लोगो की अधिक संख्या होने पर उनके प्रोग्रामो को रद्द तक करवाना पड़ गया है | इससे से पहले राज्यस्थान के चुरू, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला था | और प्रयागराज में तो कार्यक्रम बंद ही करवाना पड़ गया था |