Shivsena के लिए कहीं बन न जाए कोई मुसीबत, आखिर क्यों दिए इतने लोगों ने इस्तीफे

0
849
Shivsena

Shivsena Party – हमारे देश में जब चुनावी सीज़न आता है। तो यह बड़ी उथल-पुथल मचाता है। इस सीज़न में कोई रूठता है तो कोई मनाया जाता है। कोई रोता है तो कोई जश्न मनाता है। ऐसे में ख़बरों का आना-जाना तो लगा ही रहता है। कई बार तो राजनितिक पार्टियों में गठबंधन की खबर आती हैं। और कभी-कभी पार्टियों में तंज-टिप्पिणियां दिखाई देती हैं।

इस समय चुनाव के चर्चों में हैं दो राज्य – महाराष्ट्र और हरियाणा। क्योंकि कुछ दिनों में इन राज्यों में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव 2019। अब महाराष्ट्र में Shivsena Party को झटका लगा है। शिवसेना पार्टी के 26 पार्षदों और करीब 300 पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफ़ा उन्होंने Shivsena प्रमुख उद्धव ठाकरे को भेजा है। इस इस्तीफ़ा का कारण जानें तो यह बात सामने आ रही है कि कई लोग सीटों के बंटवारों को लेकर नाराज़ थे।

इसके साथ एक और खबर सामने आयी, यह खबर है कि बुधवार को महाराष्ट्र में चुनावी रैली निकलने वाली है। और इस रैली में मौजूद होंगे Shivsena प्रमुख के बेटे तेजस ठाकरे। ऐसे में अटकलें बननी तो मुमकिन ही हैं कि राजनीति में तेजस ठाकरे उतरने वाले हैं। बहरहाल, उनके पिता ने इस खबर को गलत बताते हुए खारिज किया।

आदित्य ठाकरे अपने पिता और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ

Shivsena प्रमुख ने अपने भाषण में उन्होंने इस बारे में बताया कि पार्टी नेता आदित्य ठाकरे के छोटे भाई तेजस अहमदनगर जिले के संगमनेर में में हुई रैली को सिर्फ देखने आए थे। इससे पहले तेजस ठाकरे पश्चिमी घात पर पाए गए बोइगा ठाकरेइ नामक सांप की प्रजाति को खोजने में उनके योगदान के लिए चर्चा का विजस बन गए थे। जिसके बाद उस सांप का नाम उनके नाम पर रखा गया है। इस महीने 21 अक्टूबर को होने वाली विधानसभा चुनाव में मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना के उम्मीदवार हैं।

इससे पहले ख़बरों में यह भी सामने आ रहा था कि इस राज्य में Bhartiya Janta Party और Shivsena गठबंधन वाली सरकार आ सकती है। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना पार्टी प्रमुख एक ही मंच पर नज़र आए थे। जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि दोनों पार्टियां इस बार एक साथ चुनावी मैदान में साथ नज़र आएँगी। लेकिन इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं की हुई।