जमीनी विवाद को लेकर सोनभद्र में चलीं गोलियां, 10 लोगों की मौत

0
385
सोनभद्र
source -ANI
source – ANI
17 जुलाई को सोनभद्र में जमीनी विवाद से हुई गोलाबारी के कारण मारे गए लोगों के परिवार वालों से मिलने जाएंगी, कांग्रेस की महासचिव और सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी। परिवार से मिलने के साथ साथ वो विवाद वाली जगह भी जाएंगी।
पुलिस की मानें तो विवाद में हुई गोलीबारी में 9 लोग मारे गए। बुधवार को प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर इशारा करते हुए कहा था कि ऐसे अपराध करने वालों के हौंसले बुलंद हैं, लेकिन सरकार सो रही है। 

योगी सरकार से कुछ सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि क्या इस तरह से अपरोधों से मुक्त होगा उत्तर प्रदेश ?

इस मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने टवीट भी किया –

किस कारण हुआ था विवाद

मामले पर कारवाई कर रही पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने बताया कि सोनभद्र के घोरावाला थाना क्षेत्र के उधा गांव में दो साल पहने गांव के प्रधान यज्ञदत्त ने एक आईएएस अधिकारी से 90 बीघा ज़मीन खरीदी थी। गांव प्रधान यज्ञदत्त ने इस जमीन को कब्जा करने के लिए करीब 300 लोगों को साथ लेकर ट्रैकटरों से जमीन को जोतने की कोशिश की थी। जिस पर स्थानीय ग्रामीण इसका विरोध करने लगे। फिर ग्रम प्रधान के साथियों ने स्थानीय ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

16 जुलाई को ग्राम प्रधान 32 ट्रैकटर-ट्रालियों में 300 लोगों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुँचे थे।

इस विवाद में ग्राम प्रदान सहित 11 लोगों और 50 अज्ञात लोगों का के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तक ग्राम प्रधान के भतीजे समेत 24 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। फिलहाल मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञदत्त घटना के बाद से फरार है।

वहीं सम्भल में भी बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर हत्या कर दी। व तीन कैदियों को छुड़ाकर भाग गए। अब इन दोनों घटनाओं से सरकार और पुलिस परेशान है क्योंकि घटना के एक दिन बाद ही राज्य विधानसभा का माॅनसून सत्र शुरु होने वाला है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की कारवाई करने सख्त आदेश दिए हैं।