छोटे परदे पर दिखाई देंगी “तारक मेहता का ऊलटा चश्मा” की ‘नई दयाबेन’

0
441
तारक
photo – file

यह तो सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस दिशा वकानी को लोग उनके असली नाम से कम बल्कि टप्पू की मम्मी और जेठालाल की पत्नि के नाम से वरना अपने रोल के तकिया कलाम हे माँ माताजी से ही चर्चित हैं। लेकिन अब यह जगह कोई और लेने वाला है। लोकप्रिय चैनल ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ की ‘नई दयाबेन’ का इंतजार अब हर कोई कर रहा है। सुनने में आ रहा है कि सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ की फैम एक्ट्रेस विभुति शर्मा को भी अप्रोच किया जा रहा है।

विभुति ने इस रोल के लिए मॅ्ाक टेस्ट भी दिया है। और बेहद खुबसुरती के साथ इसे अदा भी किया। खबर है कि जल्द ही मैकर्स द्वारा उन्हें साइन भी कर लिया जाएगा।

इससे पहले ‘पापड़ बोल’ की अदाकारा अमी त्रिवेदी को आफॅर मिलने की भी अटकलें लगाई गई थी। लेकिन अमी ने इस खबर को नकार दिया। रिपोटर्स की मानें तो अभी नई दयाबेन के खोजने की कोई जल्दबाजी नहीं है। मैकर्स अच्छी कलाकार को लेना चाहते हैं जो इसे पुरी तरह से निभा सके।

जानकारी के अनुसार दिशा वकानी 2017 से मैटरनिटी लींव पर हैं और मैकर्स ने भी इस ओर इशारा कर दिया है कि अब और इंतजार नहीं करेंगे। फिलहाल के लिए दर्शकों को यह इंतजार तो करना ही पड़ेगा।

छुट्टियाँ मना रही हैं बबीता जी, तस्वीरें की इंस्टाग्राम पर शेयर

शो की प्यारी से बबीता जी यानि कि मुनमुन दत्ता इस समय छुट्टियों के रंग में रंगी हुई हैं। हाल में ही मुनमुन तंजानिया के किलिमंजारो के पहाड़ों पर ट्रेकिग करने गईं थी।

लेकिन यहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें वापस आना पड़ा। असल में हुआ यूँ कि मुनमुन को दो रातों से क्लौस्ट्रफोबिक की परेशानी हो रही थी। इस बीमारी में इंसान को किसी छो़टी जगह पर डर लगता है। उन्हें पैनिक अटैक भी आया था। बाद में टीम की सहायता से उन्हें नीचे भेजा गय़ा। पहाड़ में रहे अंधेरे को देखकर मुनमुन डर गई थी और बेहोश हो गई। जिसके बाद में उन्होंने घर वापस आने का फैसला लिया।

मुनमुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि जब पहाड़ की चढ़ाई शुरु की तब यकीन था कि शारीरिक और मानसिक तौर पर अपने ग्रुप की सबसे ताकतवर सदस्य हूँ। बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनकी तैयारी आप कभी नहीं कर सकते। चढ़ाई शुरु करने के दो दिन बाद ही वापस आना पड़ा जिसकी वजह क्लौस्टफोबिया है।