लगता है महादेव का रंग चढ़ रहा है बीजेपी पर, “तीन सोमवार पर तीन वार”

0
304
BJP

सावन के महीने में भगवान शिव शंकर की महिमा सभी पर बरसती है। भगवान भोले के भक्त उनकी भक्ति में लीन रहते हैं। इस महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। सावन के महीने में हर ओर हरियाली ही हरियाली और मौसम में ठंडक रहती है। इन दोनों चीज़ों से हर कोई महकता है। ऐसे ही हफ्ते के पहले दिन यानी शुरुआत में हर कोई तरोताजा होता है। ज्यादातर लोग इस दिन अपने नए काम की शुरुआत करते हैं।

ऐसा ही कुछ केंद्रीय सरकार सोच रही है तभी तो इस सावन के पहले सोमवार को चंद्रयान २ लांच हुआ, दूसरे सोमवार को तीन तलाक़ बिल का पास कराया गया और अब तीसरा सोमवार जम्मू कश्मीर को अनुछेद 370 से मुक्त कराया।

चंद्रयान 2 – चाँद की सैर पर निकले इसरो का चंद्रयान 2 को हर कोई सफलता के रूप में ले रहा है। हाल ही में चंद्रयान २ ने अंतरिक्ष से धरती की कुछ तस्वीरें भेजी हैं। यह तस्वीर शनिवार तीन अगस्त को शाम के करीब में साढ़े पांच बजे भेजी हैं।

२२ जुलाई की दोपहर ढाई बजे रवाना हुए इस चंद्रयान को लेकर काफी लोग उत्साहित थे। इसरो का कहना है की यान चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। विश्व के अन्य तीन देश – चीन, रूस और अमेरिका, भी भारत से पहले चाँद पर हो आए हैं। भारत, चौथा ऐसा देश होगा जो चाँद पर रोवर को आराम से लैंड करवाएगा। 

तीन तलाक बिल – मुस्लिम महिला संशोधन विधेयक 2019 का पास होना मुस्लिम महिलाओं को आजाद करना जैसा था। देश में कई ऐसे मामले सामने आ रहे तेह जो की शर्मनाक थे। फोन पर तलाक़ दे देना, ज़रा सी बात के विरोध करने का फल तीन बार तलाक़ कहना था। लेकिन अब तीन तलाक़ कहने वाले व्यक्ति को तीन साल तक का कारावास झेलना होगा। अब तीन तलाक़ से पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी को जल्दी पकड़ा जाएगा। और जमानत तभी मिलेगी जब तक वो महिला अपने बयान न दे दे।

लेकिन इस सोमवार यानी 5 अगस्त को इस का भी हल हो ही गया। सोमवार की सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में जम्मू कश्मीर का विधेयक पेश किया। और उन्होंने कहा की कश्मीर को अनुच्छेद 370 से हटाना हमारा संकल्प है। और आखिरकार उन्होंने यह संकल्प पूरा किया। अब जम्मू कश्मीर और लद्दाख राज्य नहीं, केंद्र शासित प्रदेश होंगे। हालांकि विपक्ष की और से इस पर बवाल हुआ। पीडीपी के काफी नेता इस बिल के समर्थन में नहीं थे। लेकिन देश के कई लोगों ने इसे जीत का दर्जा दिया।