ये हैं दुनिया के टॉप 5 सर्च इंजन, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे !

0
1229
search engines

बढती टेक्नोलॉजी में इन्टरनेट का योगदान बहुत ही ज्यादा है। आजकल इन्टरनेट के बिना हमारी लाइफ कुछ भी नही है। हमें कोई भी जानकारी सर्च करना हो तो हम सबसे पहले गूगल को ही याद करते है। लेकिन क्या आप जानते है गूगल के अलावा भी कई सर्च इंजन मौजूद है। गूगल और बिंग एक दुसरे सर्च इंजन की तुलना में बेहतर है। गूगल के मुकाबले कई ऐसे सर्च इंजन मौजूद हैं जो किसी खास काम के लिए उपयोग किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको दुनिया के 05 ऐसे सर्च इंजन के बारे में बताते है। जो गूगल से बेहतर है।

बिंग (BING )

Image result for बिंग (BING )

गूगल के बाद सबसे ज्यादा पोपुलर बिंग है। इसको अमेरिका में लगभग 33% लोग इस्तेमाल करते है। अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े सर्च इंजन में बिंग का नाम शामिल है। यह गूगल की तरह ही सर्च रिजल्ट उपलब्ध कराता है। इसकी सबसे खास बात है कि यह वीडियो और इमेज सर्च की सुविधा देता है। गूगल के मुकाबले इसका डिस्प्ले इंटरफेस काफी ज्यादा अच्छा है।

याहू ( YAHOO)

Image result for याहू ( YAHOO)
  • गूगल की तरह यह भी एक सर्च इंजन है।
  • याहू भी गूगल की तरह मशहूर है।
  • बिंग के बाद सबसे ज्यादा याहू का इस्तेमाल किया जाता है।
  • Yahoo का शुरुआत 2 मार्च 1995 में हुआ था।
  • दुनिया भर में सर्च इंजन की सूची में चौथे स्थान पर कब्जा करने वाला याहू ही है।
  • हालाँकि, यह अभी भी अपने आप में एक महत्वपूर्ण खोज इंजन है, जिसमें मोबाइल पर 600 मिलियन से अधिक मासिक यूजर और एक बिलियन से ज्यादा इसके कुल यूजर मौजूद है।

यांडेक्स (YANDEX )

Image result for यांडेक्स (YANDEX )

गूगल की तरह यह भी एक सर्च इंजन है। हालांकि इसने गूगल की तरह अपना कारोबार दुनिया भर में नहीं फैला रखा है। यह सर्च इंजन रूस तक ही सीमित रखना चाहती है। लेकिन बीते कुछ समय से उसकी सेवाओं का दायरा गूगल से अधिक ज्यादा होता जा रहा है। बता दे कि यांडेक्स में गूगल के कई पुराने कर्मचारी और अधिकारी काम करते है। यांडेक्स ने अनुवाद के ऐसे सिस्टम्स बनाए हैं, जो गूगल की तुलना में काफी ज्यादा बेहतर है।

Dogpile

Image result for Dogpile

गूगल से पहले ही इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ सालों पहले इसे ‘डॉगपाइल’ गूगल से भी ज्यादा तेज और उपयोगी माना जाता था। यह सर्च इंजन आपको कम समय में बहुत कुछ जानकारी दे सकती है। धीरे-धीरे लोगों ने गूगल को पसंद करना शुरू कर दिया और यह 6 रैंक पर पहुँच गया।

DuckDuckGo

गूगल और बाकी सर्च इंजन की तरह यह यूजर्स डाटा को ट्रैक नहीं करता है। आसान भाषा में समझे तो आप इसमें कुछ भी सर्च करेगे, तो यह साइट गूगल की तरह यूजर्स के डाटा या इंफॉर्मेशन को ट्रैक और स्टोर नहीं करता है। यह एक एड फ्री इंजन है।