TOP 5 NEWS – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

0
345
Top 3 News

TOP 5 NEWS – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा द्वारा जारी की गयी लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नाम लिखे गए हैं। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर के दक्षिण-पश्चिम सीट से उतारा गया है। वहीं, सतारा लोकसभा उपचुनाव के लिए उदयराज भोंसले का नाम आगे रखा गया है। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरुड से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा का कहना है कि वह राज्य में शिवसेना और कुछ छोटे सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ने को तैयार है। सूत्रों क मुताबिक़, पार्टी ने अपने 12 विधायकों को टिकट नहीं दिया है।

होने वाला है ग्रे लाइन मेट्रो का संचालन

TOP 5 NEWS – दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन ने नवनिर्मित ग्रे लाइन मेट्रो के सञ्चालन की तारीख बता दी है। ग्रे लाइन मेट्रो के संचालन की तारीख 4 अक्टूबर बताई जा रही है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री हरदीप सिंह पूरी और दिल्ली मुख्यम्नत्री अरविंद केजरीवाल ने समारोह में इसे हरी झंडी दिखाएँगे। यह कार्यक्रम चार अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे मेट्रो भवन से हरी झंडी दिखा रवाना की जायेगी। यह लाइन द्वारका से नज़फगढ़ के बीच शुरू होगी और शाम 5 बजे से सफ़र शुरू होगा। हाल ही में, मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने सुरक्षा मानकों की जांच के बाद इसे यात्रियों के लिए खोलने की अनुमति दे दी है।

शेयर बाज़ार में मंगलवार को देखी गयी गिरावट

TOP 5 NEWS – इस हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाज़ार जोर से नीचे गिरा। दोपहर करीब 2:40 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 590.03 अंक यानी 1.53 फीसदी गिरकर 38,077.30 के स्तर पर कारोबार करने लगा। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 171.20 अंक यानी 1.49 फीसदी गिरावट के बाद 11,303.25 के स्टार पर कारोबार कर रहा है।

आईपीएल 2020 की तैयारियां शुरू, कोलकाता में की जाएगी नीलामी

TOP 5 NEWS – आईपीएल 2020 अब पास है। इसके लिए तैयारियां भी जोरों-शोरों से है। अगले साल टी-20 लीग के लिए 19 दिसंबर को नीलामी होगी। बीसीसीआई ने पहली बार नीलामी के लिए जगह बदलें का भी फैसला लिया गया। पहले नीलामी बंगलुरु में होती थी लेकिन इस बार नीलामी कोलकाता में की जाएगी। कहा जा रहा है इस साल नीलामी सीज़न की तरह बड़े पैमाने पर नहीं होगी और उसके लिए ट्रेडिंग विंडो 14 नवंबर जिसकी मदद में उन्हें अपनी टीम बनानी होगी। हालांकि सभी टीमों के पास तीन करोड़ का अतिरिक्त पैसा है।

एनआरसी लिस्ट के लिए अमित शाह ने किए यह बयान

TOP 5 NEWS – मंगलवार को कोलकाता में एनआरसी पर जनजागरण अभियान के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा बंगाल में एनआरसी को लेकर गलत खबर फैलाई जा रही है। इस अभियान में अमित शाह ने कहा, शरणार्थियों को जान नहीं देंगे और किसी घुसपैठिये को रहने नहीं देंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस को राज्य में रह रहे बांग्लादेश शरणार्थियों को जाने नहीं देंगे और अन्य विदेशियों को पहचान करने के लिए कहा है, ताकि ऐसे लोगों को वापस उनके देश में भेजा जा सके।