Top news of the Day :- अधिकारियों के लिए पूर्व वित्त मंत्री ने कही यह बात

0
307
Top News

Top news 1:- INX media मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सोमवार को एक बात कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि किसी ने कुछ भी गलत काम नहीं किया है। यह बात चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट की गयी है।

कठोर नियम बनाना जरुरी था – नितिन गडकरी

Top news

Top news 2 :- मोटर व्हीकल एक्ट में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी बात कही। नितिन गडकरी ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर लगाए जा रहे जुर्माने का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं को काम करना है। और अगर कोई व्यक्ति नियमों का पालन सही तरीके से कर रहा है तो उसे जुर्माने का डर नहीं होना चाहिए। इसके साथ केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी कहा की कठोर नियम बनाना जरुरी था। लोग यातायात के नियमों पर ध्यान नहीं देते थे। जिसके कारण काफी लोगों की दुर्घटना हुई हैं और लोगों को अपने करीबियों से दूर भी होना पड़ा। सख्त नियम बनाने और हर्जाने की राशि बढ़ाने के लिए कांग्रेस, तृणमूल और टीआरएस से भी बात की गयी थी। जिसके बाद सभी दलों ने सहमति दे दी थी।

पीएम मोदी के ट्विटर पर ‘5 करोड़’ फॉलोवर्स

Top news

Top news 3 :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहने वालों की गिनती रातों-रात बढ़ती ही जा रही है। अब पीएम मोदी को ट्वीटर पर फॉलो करने वाले लोगों का आंकड़ा 5 करोड़ हो गया है। इसके साथ पीएम मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीय भी बन चुके हैं। यानी की टॉप-20 में पहुँचने वाले वह पहले भारतीय हैं। पीएम मोदी साल 2009 से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। साल 2014 में बेहतरीन जीत के बाद से उनके फॉलोवर्स की गिनती बढ़ती ही जा रही है।

लैंडर ‘विक्रम’ सही सलामत, ऑर्बिटर ने भेजी तस्वीर

Top news

Top news 4 :- शुक्रवार को चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग करते वक़्त इसरो का चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क टूट गया था। जिसके बाद रविवार शाम को ख़बरों में यह बात सामने आयी की चंद्रयान-2 का लैंडर ‘विक्रम’ ठीक है। हुआ यूँ कि ऑर्बिटर द्वारा भेजी गयी चित्र में लैंडर विक्रम दिखाई दे रहा है। जिसके बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने कहा है कि लैंडर ‘विक्रम’ एक तरफ झुका हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन, ऐसे में लैंडर से कम्युनिकेशन लिंक फिर से जोड़ने के लिए यह जरुरी है कि लैंडर का एंटीना ऑर्बिटर या ग्राउंड स्टेशन की दिशा में होना चाहिए। जिसके बाद इसरो फिर से संपर्क जोड़ने में लगा हुआ है।

अफ़ग़ानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर पाई ऐतिहासिक जीत

Top news

Top news 5 :- बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने जीत हासिल करी है। चटगांव में खेले जा रहे इस मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने 224 रन बनाये हैं। इस मुकाबले के पांचवे दिन अफ़ग़ानिस्तान ने बांग्लादेश की दूसरी पारी को महज 173 रन बना कर दूसरी जीत हासिल की। इस मैच में अफ़ग़ानिस्तान टीम की कप्तानी राशिद खान कर रहे थे। पांचवें दिन का खेल भी बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ। मेजबान टीम ने चौथे दिन के स्कोर 136 रन पर छह विकेट से आगे खेलना शुरू किया लेकिन महज 173 रन पर ही ऑलआउट हो गई। राशिद खान ने दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए और टीम को शानदार जीत दिलाई।