UNGA में पीएम मोदी ने संबोधन में कहा भारत ने युद्ध नहीं बुद्ध का संदेश दिया है –

0
537
UNGA

UNGA – शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में संबोधित किया। इस संबोधन में जहाँ एक जगह पीएम मोदी ने भाजपा सरकार की कई उपलधियों को गिनवाया। यह तो सभी जानते हैं कि पीएम मोदी के सम्बोधन में हर बार कुछ न कुछ नया कहते हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत नमस्कार कह कर करी। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गाँधी के बारे में बात की। इस साल महात्मा गाँधी की 150वी जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस साल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का चुनाव हुआ और मुझे जनादेश मिला। और इसकी वजह से मैं आपके बीच में हूँ। उन्होंने भारत के बारे में बात करते हुए कहा की यह देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और साथ ही देश में कई बदलाव देखने को भी मिल रहे हैं।

भारत ने युद्ध नहीं बुद्ध का संदेश दिया है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

UNGA के सम्बोधन में उन्होंने कहा, सवा सौ साल पहले भारत के महँ आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में 'वर्ल्ड पार्लियामेंट ऑफ़ रिलीजिएंस' के दौरान विश्व में एक संदेश दिया - Harmony & Peace. और यह संदेश अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का आज भी यही संदेश है।

UNGA के सम्बोधन में उन्होंने कहा, सवा सौ साल पहले भारत के महँ आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में ‘वर्ल्ड पार्लियामेंट ऑफ़ रिलीजिएंस’ के दौरान विश्व में एक संदेश दिया – Harmony & Peace. और यह संदेश अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का आज भी यही संदेश है।

इसके साथ उन्होंने आतंकवाद जैसे विषयों से निपटने के लिए भी एक-जुट हो कर सामना करने की बात भी कह डाली। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी आवाज़ में आतकवाद के खिलाफ विश्व को सतर्क करने की गंभीरता भी है और गुस्सा भी। हम यह मानते हैं कि यह किसी एक देश की नहीं पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। पीएम मोदी का कहना था कि आतंक के नाम पर यह दुनिया बंटी हुई है, और यह उन सिद्धांतों को गलत बना रही है जिससे UN का जन्म हुआ है। ऐसे में हमें मानवता की खातिर पूरी दुनिया को एकमत होना पड़ेगा।

इसके साथ पीएम मोदी ने भारत के उन विषयों को अपने संबोधन में उठाया जिनके कारण भारत आगे आ रहा है। जैसे नए वैश्विक मंचों के निर्माण का आधार वैश्विक चुनौतियाँ, वैश्विक विषय और साथ ही गंभीर समस्या के समाधान को लाने के लिए प्रयास हैं। उन्होंने भारत में दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम सफलतापूर्वक चल रही है, हर साल देश के 50 करोड़ लोगों तक पांच लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज़ की सुविधा मिल रही है। इन सबके साथ दुनिया को एक नया मार्ग भी दिखाया जा रहा है।

‘दारा आदमखेल’ की बात करते हुए भारत ने दिया यह जवाब

UNGA की महासभा में पाक पीएम के भाषण का भारत ने जवाब दे दिया। इस जवाब में भारत ने ‘दारा आदमखेल’ की बात की। भारत की तरफ से विदेश मंत्रालय सचिव विदिशा मैत्रा ने कहा कि इमरान खान क्रिकेटर थे और वह इस ‘जेंटलमैन’ खेल पर अधिक विश्वास है। और उनका UNGC में दिया गया भाषण असभ्यता की चरम सीमा तक पहुँच गया है और यह दारा आदमखेल की तरह ही है।

‘दारा आदमखेल’ पाकिस्तान की एक जगह का नाम है जो कि पेशावर से दक्षिण की ओर 35 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ियों से घिरा एक क़स्बा है। यह जगह इसलिए मशहूर है, क्योंकि यहाँ दुनिया में खतरनाक हथियारों की कालाबाज़ारी की जाती है। यह जगह इसलिए भी नामी है क्योंकि यहाँ पर क्लाशिनिकोव राइफल बनाई जाती है जो कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार से काफी कीमत में बेच दी जाती है।