66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार/विकी कौशल, आयुष्मान खुराना, अक्षय कुमार जीते पुरस्कार- ‘अंधाधुन’ बनी बेस्ट हिंदी फिल्म

0
801
फिल्म

आज का दिन कई मायनो में बहुत से फिल्मी कलाकारों के लिए और उनके फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है। आपको बता दे, 66 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा आज नई दिल्ली में जूरी प्रमुख राहुल रवैल, एएस कनाल और उत्पल भोरपुजारी द्वारा की गई।

नेशनल फिल्म अवॉर्डस से जुडी कुछ मुख्य बातें

  • बॉलीवुड में सामजिक मुद्दों से जुडी फिल्मो को बनाने पर जोर देने वाले खिलाडी मिया अक्षय कुमार की पैडमैन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इशू के अवार्ड से नवाज़ा गया।
  • फिल्म अंधाधुन में अपने अभिनय से लोगो का दिल जीतने के बाद अभिनेता आयुष्मान खुराना ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता।
  • फिल्म उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक में अपने अभिनय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाए अभिनेता विक्की कौशल को भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर के रूप में चुना गया।
  • फिल्म पद्मावत के विवादित गाने घूमर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड, भंसाली बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवार्ड दिया गया।

सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए नजर आये बॉलीवुड के सितारे

पुरस्कारों का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर सभी एक दूसरे को बधाई देते नजर आये।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 विजेताओं पर एक नज़र

बेस्ट एक्टरविकी कौशल, आयुष्मान खुराना
बेस्ट एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (तेलुगु)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर स्वानंद किरकिरे, चुंबक
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी, बधाई हो
बेस्ट एक्शन फिल्म  केजीएफ
बेस्ट फिल्म अंधाधुन
बेस्ट सोशल इश्यू फिल्म पैडमैन, ताला ते कुंजी
बेस्ट डायरेक्टर आदित्य धर, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
बेस्ट काेरियॉग्रफी पद्मावत- क्रुति महेश माड्या और ज्योति तोमर- गाना- घूमर-घूमर 
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (पद्मावत)
बेस्ट बैकग्राउंड अवॉर्ड उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
बेस्ट लिरिक्समंजुथा, (नाथीचरमी)
बेस्ट मेकअप आर्टिस्टरंजीत
बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्मस्वीमिंग थ्रू डार्कनेस
बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वैल्यूजचलो जीते हैं
बेस्ट शॉर्ट फिल्म कसाब
बेस्ट इंवेस्टिगेशन फिल्मअमोली
बेस्ट एजुकेशन फिल्मसर्लभ विरला
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म  सरकारी हीरिया प्राथमिक शाले कसरगोदू (कन्नड़)
बेस्ट एनवायरमेंटल फिल्मद वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर
स्पेशल मेंशन अवॉर्ड महान हुतात्मा डायरेक्टर सागर पुराणिक 
बेस्ट म्यूजिकज्योति, केदार दिवेकर
बेस्ट एडिटिंगसनराइज, हेमंती सरकार
बेस्ट ऑडियोग्राफीचिल्ड्रन ऑफ सॉइल, बिश्वदीप चैटर्जी
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षकब्लेस जॉनी और अनंत विजय
बेस्ट राजस्थानी फिल्म टर्टल 
बेस्ट पंचांग फिल्म इन द लैंड ऑफ पॉइजनस वीमन
बेस्ट गारो फिल्म अन्ना
बेस्ट मराठी फिल्म भोंगा
बेस्ट तमिल फिल्म बरम
बेस्ट उर्दू फिल्म हामिद
बेस्ट बंगाली फिल्म उक जे छिलो राजा
मोस्ट फिल्म फ्रैंडली स्टेटउत्तराखंड
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट पीवी रोहित, समित सिंह, ताला अर्चलरेशु श्रीनिवास पोकाले

2018 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेता

पिछले साल सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार राजकुमार राव की ‘न्यूटन’ को मिला था।मूवी ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ को एक्शन डायरेक्शन और पॉपुलैरिटी के मामले में सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड दिया गया था । विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया था। साल 2018 में 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में श्रीदेवी को मरणोपरांत फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाज़ा गया था ।