जानते है हमारे डेली जीवन में टेक्नोलॉजी का क्या महत्व है !

0
436
टेक्नोलॉजी

टेक्नोलॉजी की दुनिया में दिन प्रति दिन कोई न कोई बदलाव देखने को मिलता रहता है। देश दूसरे देश के साथ टेक्नोलॉजी का आदान प्रदान कर रहा है। टेक्नोलॉजी की वजह से ही इंसान की जगह रोबोट की मदद से हमलोग अपने काम को आसान बना पाते है। यदि हम विज्ञान में प्रगति नही करते तो आज भी हमारा जीवन पहले की तरह दुष्कर और कठिन होता। टेक्नोलॉजी हमारे दैनिक जीवन को आसान बनाता है। विज्ञान ने आधुनिक जीवन पर कई उपहार दिए हैं। तो चलिए आज जानते है टेक्नोलॉजी हमारे लिए क्यों जरुरी है।

मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर,इन्टरनेट, फ्रिज, वाशिंग मशीन, पानी निकालने वाली मोटर आदि जैसे उपकरण हमारे विकशित टेक्नोलॉजी की वजह से ही संभव हो पाया है। नई तरह की दवाइयां, चिकित्सा उपकरणों की सहायता से अब जटिल लोगो का इलाज भी सम्भव हो गया है। ऐसे कई उदहारण हमारे सामने मौजूद है, जिसमे टेक्नोलॉजी के बिना असंभव था।

कृषि में योगदान

Image result for टेक्नोलॉजी कृषि में योगदान

तकनीक की मदद से ही खेती में ज्यादा से ज्यादा उप्तादन किया जा रहा है। खेती करने के लिए हमारे पास एक से बढ़कर एक मशीन, किस्म के बीज, खाद, कीटनाशक दवायें मौजूद है। इसकी वजह से उपज में काफी ज्यादा मदद मिलता है। तकनीक की वजह से ही गेंहू की फसल को मशीन से काटा जाता है, इससे काफी समय बच जाता है। खेतो में धान की फसल को हेलिकॉप्टर की मदद से बोते है।

शिक्षा के क्षेत्र

Image result for टेक्नोलॉजी का क्या महत्व है

तकनीक का इस्तेमाल सिर्फ खेती में ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में होने लगा है। बच्चों को स्मार्ट क्लास जैसे सुविधा मिलने लगा है। इतना ही नहीं लाइव विडियो, डाइग्राम और फोटो दिखाकर पढ़ाया जाता है। मिनटों में इन्टरनेट की मदद से हर काम को पूरा कर लिया जाता है। इंटरनेट की मदद से विद्दार्थी किसी भी प्रश्न का जवाब कुछ सेकंड में ढूढ़ लेते है।

चिकित्सा विज्ञान

बढ़ते तकनीक को देखते हुए वैज्ञानिकों ने इतने सारे आविष्कार कर लिए है। नए-नए तकनीक की मदद से कई सारे बीमारी का इलाज किया जा रहा है। आधुनिक तकनीकी की मदद से कैंसर, अल्जाइमर, पार्किसन, एड्स, मधुमेह (डाईबिटीज), दिल के रोग, जैसे रोगों का इलाज सम्भव हो गया है। यह सब सिर्फ और सिर्फ तकनीक की वजह से हो पाया है।

यातायात के क्षेत्र 

Related image

एक जगह से दूसरे स्थान पर जाने के लिए बसों, ट्राम, मोटर कार, ट्रेन और हवाई जहाज का उपयोग करते हैं। तकनीक की सहायता से यातायात बहुत सरल और आसान हो गया है। तेज रफ्तार ट्रेने चल गयी है जो दूर दराज के स्थानों पर कुछ ही घंटो में पहुँचा देती है।